![]()
पंचकूला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अंतर्राज्यीय नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी झारखंड से अफीम लाकर पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 265 ग्राम अफीम बरामद की गई है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि, 24 जुलाई 2026 को क्राइम ब्रांच-1 को सूचना मिली थी। इसके अनुसार, उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी कृपाल वर्मा उर्फ कृपाल राम बरवाला-डेराबस्सी रोड स्थित पुराने मंदिर के पास अफीम की सप्लाई देने के लिए खड़ा था। क्राइम ब्रांच-1 की टीम इंचार्ज विजय के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 1 किलो 265 ग्राम अफीम मिली। आरोपी के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ पंजाब में भी दर्ज हैं केस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह झारखंड से अफीम लाकर पंचकूला क्षेत्र में सप्लाई करता था। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि उसके खिलाफ पंजाब में भी अफीम तस्करी का मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि पंचकूला को नशा मुक्त बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस आरोपी के पूरे सप्लाई नेटवर्क, आर्थिक लेन-देन और उसके सभी सहयोगियों तक पहुंचने के लिए गहन जांच कर रही है।
Source link
पंचकूला में अंतर्राज्यीय नशा तस्कर अरेस्ट:तलाशी में अफीम बरामद, झारखंड से लाकर करता है सप्लाई, यूपी का रहने वाला







