पंचकूला के MDC एरिया हिट एंड रन केस में पुलिस ने आरोपी गाड़ी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने फुटपाथ बैठे लोगों पर गाड़ी चढ़ाई थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी बरामद कर ली है। पंचकूला पुलिस के अनुसार, 1 मई की रात करीब 9:35 बजे, रोशनी नामक युवती अपने परिवार और पड़ोसियों के साथ मनसा देवी मार्केट से लौट रही थी। जब वे रोड भवन के पास अपनी साइड पर चल रहे थे, तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार सफेद बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रोशनी व उसकी माता मीना, शिवानी, हितेंद्र, धनवंती और नन्ही अर्चना गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर बिना रुके मौके से फरार हो गया। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से मीना की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पकड़े जाने के डर से बंपर-नंबर प्लेट बदलवाई पंचकूला DCP क्राइम अमरिंद्र सिंह ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने आरोपी को पकड़ा है। आरोपी ने हादसे के बाद उसने पकड़े जाने के डर से अपनी बोलेरो गाड़ी का फ्रंट बंपर, जाली और नंबर प्लेट बदलवा दी थी ताकि पुलिस उसे पहचान न सके। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और गुप्त सूचना के आधार पर 2 मई की देर रात आरोपी राम दत्त निवासी उत्तर प्रदेश हाल किराएदार महेशपुर, पंचकूला को जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राज कुमार द्वारा मनीमाजरा मोटर मार्केट से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106, 281 238 सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Source link
पंचकूला के हिट एंड रन केस में ड्राइवर गिरफ्तार:सबूत मिटाने को बदली गाड़ी की बॉडी, महिला की हुई थी मौत
