spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला के निर्माणाधीन मकान में चौकीदार की हत्या:साथी पर शक, लोहे के सरिए से हमला कर फरार, नेपाल का रहने वाला




पंचकूला शहर के एक निर्माणाधीन मकान के अंदर चौकीदार की हत्या का मामला सामने आया है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-11 पुलिस चौकी और सेक्टर-5 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान नेपाल निवासी धन बहादुर के रूप में हुई है। जो सेक्टर-11 स्थित मकान नंबर-172 निर्माणाधीन मकान में चौकीदार का काम करता था। पुलिस के अनुसार उसका शव मकान की दूसरी मंजिल पर पड़ा मिला। शव के पास खून के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई गई। साथी के साथ हुआ झगड़ा मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। वहीं अभी तक की जांच में सामने आया कि मृतक धन बहादुर का उसके साथी राकेश निवासी असम के साथ झगड़ा हुआ था। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने लोहे के सरिए या हथौड़े से हमला किया, जिससे धन बहादुर की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस पंचकूला सेक्टर-5 थाना प्रभारी रूपेश चौधरी ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles