spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला कंकाल केस की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा:25-35 साल के युवक का शव, चोट मारकर हुई थी हत्या, अब मर्डर की FIR




हरियाणा के पंचकूला में मिले मानव कंकाल केस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। अभी तक जिस कंकाल को पुलिस संदिग्ध मान रही थी, उसमें क्लियर हो गया है कि चोट मारकर हत्या करने के बाद शव को यहां फैंका गया है।
पंचकूला के दबकौरी गांव में 12 मई को कम्यूनिटी सेंटर और दवाई फैक्ट्री के ठीक सामने प्लास्टिक कट्टे से बदबू आने पर सलीम नाम के युवक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कट्टे में किसी व्यक्ति का शव है, जो अब कंकाल का रूप ले चुका है। कंकाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अब आया है कि मृतक की उम्र 25 से 35 के बीच है। मरने वाला पुरूष है तथा शव मिलने से करीब 3 महीने पहले ही मौत हो चुकी थी। क्राइम टीम ने जुटाए थे साक्ष्य 12 मई 2016 को शव मिलने के बाद रामगढ़ पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक और क्राइम टीम ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया और मौके से फिंगरप्रिंट व अन्य जरूरी साक्ष्य (सबूत) इकट्ठा किए। SHO बोले- पूरी तरह से ब्लाइंड मर्डर पंचकूला चंडीमंदिर थाना के SHO रामपाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। अब मर्डर की एफआईआर दर्ज की गई है। पूरी तरह से ब्लाइंड मर्डर है। चोट मारकर हत्या के बाद शव को कट्‌टे में डालकर यहां पर फैंका गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles