Related Posts

पंचकूला-आधी रात BJP नेता के देवर पर फायरिंग, VIDEO:गैंगस्टर गोदारा ने फोन कर पूछा-कितनी गोली लगी… 2 घंटे में पंजाब के शूटरों का एनकाउंटर




हरियाणा के पंचकूला में पंजाब से आए शूटरों ने नगर निगम वार्ड-1 की भाजपा पार्षद के देवर रतन लुबाना पर आधी रात को फायरिंग कर दी। घटना सेक्टर-5 एरिया की है। पुलिस ने भी बदमाशों का पीछा करते हुए उनका एनकाउंटर कर दिया। पंचकूला शहर के रतन लुबाना बुधवार रात को करीब 12 बजे सेक्टर-5 एरिया स्थित स्विस लांज से निकल रहे थे। इसी दौरान पल्सर बाइक पर आए 2 बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। बता दें कि रतन लुबाना को काफी समय पहले गैंगस्टर रोहित गोदारा की फिरौती की कॉल आई थी, पैसे नहीं देने पर गैंग की ओर से फायरिंग करवाई गई। फायरिंग में रतन लुबाना को एक गोली लगी। करीब 8 राउंड फायरिंग बदमाशों ने यहां पर की। पिस्टल लोड करते समय 2 कारतूस बदमाशों के मौके पर गिर गए। गोली मारने के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर यमुनानगर हाईवे की तरफ भा गए। सेक्टर 5 के जिस एरिया में फायरिंग हुई है, वहां पर घायल रतन लुबाना का पार्टनरशिप में क्लब है। रतन लुबाना भाजपा नेता नरेंद्र लुबाना के भाई हैं। कुछ दिन पहले हुए नगर निगम चुनाव में नरेंद्र की पत्नी परमजीत कौर वार्ड एक से भाजपा की टिकट पर पार्षद चुनी गई है। गैंगस्टर का फोन- कितनी गोली लगी, आज नहीं तो कल मरेगा गोली मारने के बाद भी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने रतन लुबाना के फोन पर कॉल किया। परिवार के लोगों ने फोन उठाया तो रोहित गोदारा ने पूछा कितनी गोलियां लगी है इसको। परिवार के लोगों ने कहा कि हमें तो इसकी अभी जानकारी नहींहै। इसके बाद रोहित गोदारा ने कहा यह दूसरों को 3 करोड़ रुपए दे रहा है। इसको गोली तो लगनी थी, आज नहीं तो कल मरेगा। सेक्टर 5 के जिस एरिया में फायरिंग हुई है, वहां पर घायल रतन लुबाना का पार्टनरशिप में क्लब है। रतन लुबाना भाजपा नेता नरेंद्र लुबाना के भाई हैं। कुछ दिन पहले हुए नगर निगम चुनाव में नरेंद्र की पत्नी परमजीत कौर वार्ड एक से भाजपा की टिकट पर पार्षद चुनी गई है। मट्‌टावाला फ्लाईओवर के पास नाकाबंदी फायरिंग की घटना के समय डिटेक्टिव स्टाफ का एक जवान मौके पर मौजूद था। जिसने शूटरों का पीछा करना शुरू किया और घटना की वीटी करवाई। सूचना पाकर डिटेक्टिव टीम, क्राइम ब्रांच-26 और ANC टीम हरकत में आई और मट्‌टावाला फ्लाईओवर के पास नाकाबंदी कर दी। शूटरों ने पीछा कर रहे पुलिस जवान की गाड़ी पर बेला बिस्टा चौक व नाडा साहिब एरिया में भी फायरिंग की। हालांकि वो फायरिंग में सकुशल बच गया। अब जानिए कैसे हुआ एनकाउंटर और कौन हैं शूटर… 2 घंटे में कर लिए बदमाश काबू- DCP पंचकूला डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह के अनुसार पंजाब से आए 2 बदमाशों ने सेक्टर-5 में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है, जिन्हें क्राइम यूनिट की टीमों ने पीछा करते हुए एनकाउंटर में पकड़ लिया है। दोनों के घुटनों पर गोलियां लगी हैं। वहीं फायरिंग में शहर के एक व्यक्ति भी घायल हुए हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें