Related Posts

नूंह में चोरों ने घर को बनाया निशाना:लाखों की नकदी और सोने-चांदी के गहने चोरी, परिवार शादी में गया था




नूंह जिले की मदीना कॉलोनी में एक घर से लाखों रुपए की नकदी और जेवरात चोरी हो गए। अज्ञात चोरों ने बालाजी पेट्रोल पंप के पीछे, वार्ड नंबर 3 स्थित एक सूने घर को निशाना बनाया। घटना के समय घर का पूरा परिवार गांव खोरीशाह में एक शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। सिटी थाना नूंह में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित परिवार 27 अप्रैल की शाम लगभग 5:30 बजे घर को ताला लगाकर गया था। 29 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे जब बच्चे घर लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों व संदूकों को खंगाला गया था। चोरों ने चांदी के आभूषण भी चुराए चोरों ने एक संदूक से लगभग 5 लाख रुपए नकद, दो तोला सोने के गहने और करीब 750 ग्राम चांदी के आभूषण चुरा लिए। दूसरी संदूक से भी लगभग 1 लाख 45 हजार रुपए गायब मिले। पीड़ित परिवार ने बताया कि यह रकम बच्चों की शादी के लिए जमा की गई थी। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके। सिटी थाना नूंह प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्हें शिकायत मिल चुकी है और पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इस चोरी का जल्द खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें