spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह में कृषि अधिकारी और सुपरवाइजर रिश्वत लेते गिरफ्तार:फसल खराबी सर्वे रिपोर्ट बनाने के एवज में मांगे रुपए , ACB ने रंगे हाथों पकड़ा




नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दे कि ब्यूरो ने खंड कृषि अधिकारी सुनील कुमार और कृषि सुपरवाइजर पंकज को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई तब हुई जब दोनों अधिकारी एक किसान से फसल खराबी के सर्वे और रिपोर्ट को अनुकूल बनाने के बदले रिश्वत ले रहे थे। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक किसान ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को शिकायत दी थी। किसान ने बताया कि उससे फसल सर्वे के नाम पर 10,000 रुपए की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की पुष्टि की और एक योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। एसीबी ने दो आरोपियों को पकड़ा तय योजना के तहत, जैसे ही आरोपी अधिकारियों ने शिकायतकर्ता से पैसे लिए, एसीबी टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व एंटी करप्शन अधिकारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने किया। कार्रवाई की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट मनीष यादव भी मौके पर मौजूद थे। शिकायत के आधार पर यह ट्रैप लगाया गया था इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि शिकायत के आधार पर यह ट्रैप लगाया गया था। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस भ्रष्टाचार के नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है। किसान रिश्वतखोरी से परेशान किसान लंबे समय से इस प्रकार की रिश्वतखोरी से परेशान थे, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा था और सरकारी योजनाओं का सही लाभ नहीं मिल पा रहा था। फसल सर्वे जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रिया में रिश्वतखोरी से किसानों को परेशानी हो रही थी। भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज फिलहाल, एंटी करप्शन ब्यूरो ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। एसीबी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles