![]()
नूंह पुलिस ने करीब 10 साल पुराने 79.50 लाख रुपए के सरकारी मुआवजा घोटाले में वांछित अपराधी शहजाद को गिरफ्तार किया है। शहजाद, वार्ड नंबर-4, नूंह का निवासी है और लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गुरुग्राम पुलिस के पीओ स्टाफ के उप निरीक्षक खुर्शीद अहमद को सौंप दिया गया। नूंह पुलिस के अनुसार, आरोपी शहजाद के खिलाफ वर्ष 2016 में गुरुग्राम के थाना शहर में मुकदमा दर्ज किया गया था। उस पर अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार करने, सरकारी रिकॉर्ड में हेराफेरी करने और धोखाधड़ी से लगभग 79.50 लाख रुपए का सरकारी मुआवजा प्राप्त करने का आरोप है। इस मामले में जालसाजी, फर्जी दस्तावेजों का उपयोग और आपराधिक षड्यंत्र रचने के गंभीर आरोप शामिल है। कोर्ट में पेश नहीं हो रहा था आरोपी पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मामले की सुनवाई के दौरान शहजाद लगातार कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसके बाद गुरुग्राम की जेएमआईसी कोर्ट की न्यायिक अधिकारी अंजू बाला ने 2 जून 2017 को उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। चौकी जयसिंहपुर प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सहजाद पेप्सी कंपनी के पास किसी व्यक्ति का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर दबिश दी और आरोपी को बिना किसी विरोध के गिरफ्तार कर लिया।
Source link
नूंह पुलिस ने पकड़ा सरकारी मुआवजा हड़पने का आरोपी:फर्जी दस्तावेज तैयार किए, रिकॉर्ड में हेराफेरी की, 10 साल से चल रहा फरार







