spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

झज्जर चेन झपटने आई महिला खुद फंस गई:पीड़िता ने कार से खींचकर दबोचा, साथी चालक फरार,सेक्टर-6 के पास दिनदहाड़े वारदात की कोशिश




झज्जर-रेवाड़ी रोड स्थित सेक्टर-6 के समीप चेन स्नैचिंग की कोशिश नाकाम हो गई। कार सवार महिला ने राह चल रही महिला के गले से सोने की चेन झपटने का प्रयास किया, लेकिन पीड़िता ने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए आरोपी महिला को कार से ही खींचकर नीचे गिरा दिया। मौके का फायदा उठाकर कार चालक फरार हो गया, जबकि आरोपी महिला को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अब फरार आरोपी और उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। सेक्टर-6 निवासी बबीता ने बताया कि वह दूध लेकर पैदल अपने घर लौट रही थीं। तभी एक कार उनके पास आकर रुकी। कार में बैठी महिला ने अचानक उनके गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की। अचानक हुए हमले से वह घबरा गईं, लेकिन अगले ही पल उन्होंने आरोपी महिला का हाथ कसकर पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बबीता ने आरोपी महिला को कार से बाहर खींच लिया। महिला के नीचे गिरते ही कार चला रहा उसका साथी वाहन को तेज रफ्तार से मौके से भगा ले गया। शोर सुनकर आसपास की महिलाएं और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी महिला को घेर लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के आधार पर पूरे गिरोह तक पहुंचने में मदद मिलेगी। वहीं फरार चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के बाद पूरे सेक्टर-6 क्षेत्र में बबीता की बहादुरी चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर उन्होंने साहस नहीं दिखाया होता तो बदमाश वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते। महिलाओं ने भी उनकी हिम्मत की सराहना करते हुए पुलिस से ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पकड़ी गई महिला से पूछताछ के आधार पर फरार आरोपी और गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles