spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नूंह के तावडू-पुन्हाना को मिली नई न्यायिक ताकत:CJI सूर्यकांत ने वर्चुअल माध्यम से किया नए परिसरों का शिलान्यास; बोले-न्याय में निभाएंगे भूमिका




नूंह जिले की न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में रविवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने गुरुग्राम में आयोजित ‘टॉवर ऑफ जस्टिस’ के लोकार्पण समारोह से वर्चुअल माध्यम के जरिए तावडू और पुन्हाना में अत्याधुनिक न्यायिक परिसरों का शिलान्यास किया। इस पहल से स्थानीय लोगों को अपने क्षेत्र में ही तेज, पारदर्शी और आधुनिक न्यायिक सुविधाएं मिलेंगी। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश अश्विनी कुमार मिश्रा सहित न्यायपालिका तथा प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने इस दौरान कहा कि आधुनिक न्यायिक अधोसंरचना किसी भी लोकतंत्र की मजबूत नींव होती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तावडू और पुन्हाना में बनने वाले ये नए न्यायिक परिसर आम नागरिकों को बेहतर, त्वरित और प्रभावी न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सीएम बोले-सरकार आधुनिक न्यायालय स्थापित कर रही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ‘ईज ऑफ जस्टिस’ उतना ही आवश्यक है जितना ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’। उन्होंने बताया कि सरकार प्रदेशभर में आधुनिक न्यायालयों का नेटवर्क स्थापित कर रही है, जिससे न्याय व्यवस्था अधिक पारदर्शी, सुलभ और समयबद्ध बन सके। पूर्व सीएम बोले-जनता का न्याय प्रणाली में विश्वास मजबूत होगा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अत्याधुनिक न्यायालय भवन, डिजिटल सुविधाएं और तकनीक आधारित न्यायिक व्यवस्था से आम जनता का न्याय प्रणाली में विश्वास और मजबूत होगा। वहीं, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जानकारी दी कि ई-कोर्ट्स, ई-फाइलिंग और डिजिटल न्यायिक प्रक्रियाओं के माध्यम से देश की न्याय व्यवस्था को नई गति प्रदान की जा रही है। ये रहे मौजूद इस कार्यक्रम से जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. सुशील गर्ग और उपायुक्त नूंह अखिल पिलानी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी भी जुड़े रहे। तावडू और पुन्हाना में बनने वाले इन आधुनिक न्यायिक परिसरों से नूंह जिले के हजारों लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर न्यायिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे मामलों के त्वरित निस्तारण का मार्ग प्रशस्त होगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles