spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

निहंगों से विवाद के बीच 'भाभी चुम्मेवाली' का नया वीडियो:रणजीत कौर ने पति, बेटी के साथ जीप पर चढ़कर किया डांस; गाने के बोल- जिवें नचदा जंगल विच भालू




पंजाब में इन दिनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणजीत कौर और निहंगों के बीच का विवाद चरम पर है। निहंग जत्थेबंदियों ने अश्लीलता फैलाने के गंभीर आरोप लगाए और भाभी चुम्मेवाली रणजीत कौर उसके पति जिंदा हंस के खिलाफ FIR दर्ज करवाई। कोर्ट से जमानत मिलते ही भाभी चुम्मेवाली ने निहंगों को जवाब दिया और कहा कि वो अपनी वीडियो बनाती रहेंगी। निहंग अब उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म बंद करवाने की डिमांड कर रहे हैं उधर, भाभी चुम्मेवाली ने एक प्रोफेशनल सोंग तैयार करके रिलीज कर दिया। भाभी चुम्मेवाली ने जो वीडियो रिलीज किया है उसमें उसके पति और बेटी भी हैं। उधर, निहंग मनप्रीत सिंह ने भाभी चुम्मेवाली का एक विवादित वीडियो लेकर सामने आ गए। वीडियो में भाभी चुम्मेवाली एक हाथ में राइफल व दूसरे हाथ में कुल्हाड़ी लेकर सरेआम कह रही है कि जिसने पर्चे करवाने हैं करवाए। मैं डरने वाली नहीं हूं। वीडियो में क्या देखा फोटो में देखिए ….
भाभी चुम्मेवाली’ के नए वीडियो में क्या है खास? निहंगों के विरोध को चुनौती: रणजीत कौर ने इस वीडियो में एक टिपिकल देसी और कॉमिक अंदाज अपनाने की कोशिश की है। पूरे परिवार ने मिलकर इसे शूट किया है, जो निहंगों के विरोध को एक तरह से खुली चुनौती नजर आ रहा है। काली महिंद्रा जीप और स्वैग: वीडियो की शुरुआत एक सुनसान सड़क/मैदान से होती है, जहां एक काली महिंद्रा जीप खड़ी है। रणजीत कौर (‘भाभी चुम्मेवाली’) सुर्ख लाल रंग के सलवार-सूट में जीप के बोनट पर बैठी अपनी चिर-परिचित अदाएं दिखा रही हैं पति और बेटी ने भी दिया साथ: वीडियो में सफेद रंग की टी-शर्ट और ट्रैक पैंट में दिख रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि रणजीत कौर का पति है। वहीं, हल्के पीच/पिंक रंग के सूट में उनकी बेटी भी नजर आ रही है। दोनों रणजीत कौर के साथ कदम से कदम मिलाकर डांस कर रहे हैं। अजीबोगरीब डांस स्टेप्स: वीडियो में डांस कम और कॉमेडी ज्यादा दिख रही है। एक सीन तो ऐसा है जहां पति, रणजीत कौर को गोद में उठाकर गोल-गोल घुमाता और अजीबोगरीब ठुमके लगाता दिख रहा है।
गाने के बोल: “जंगल विच भालू… इस वीडियो के बैकग्राउंड में जो पंजाबी गाना बज रहा है, उसके बोल बेहद फनी और व्यंग्यात्मक हैं। वीडियो में जो बोल स्पष्ट सुने जा सकते हैं: खड़-खड़ सारे तक्कण लग पए, ऐसे ठुमके मारे…
डांस भाभी दा देखण दे लई, चढ़ गए सारे चौबारे…
डीजे वाले बीट चक्क ली, ढोल हो गया चालू…
भाभी साड्डी इंज नचदी, जिवें नचदा जंगल विच भालू.. भाभी साड्डी इंज नचदी… हथियार लहराकर दे रही धमकी निहंग मनप्रीत खालसा का कहना है कि रणजीत कौर हाथ में दो लाली राइफल व कुल्हाड़ी लेकर सरेआम पर्चे दर्ज करवाने वालों को धमकी दे रही है। उनका कहना है कि इस वीडियो में कह रही है कि जिसने पर्चे करवाने हैं करवा ले वो डरने वाली नहीं है। निहंब मनप्रीत खालसा ने लुधियाना पुलिस से अपील की है कि रणजीत कौर सरेआम असलाह लहरा रही है और धमकी दे रही है। उस पर सख्त कार्रवाई की जाए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles