spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

निगम के 5 कर्मियों को एसआईटी ने भेजा नोटिस, कहा- सुबह 11 बजे जांच जॉइन करो



आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सेक्टर-32 ब्रांच में नगर निगम चंडीगढ़ के 116.84 करोड़ की फर्जी एफडी घोटाले में अब निगम के कई कर्मचारी एसआईटी के निशाने पर हैं। इनमें से 5 कर्मचारियों को बुधवार को नोटिस दिया गया कि वीरवार को जांच में शामिल होना है। एसआईटी ने निगम ऑफिस में एक मुलाजिम को ये नोटिस देकर भेजा था। नोटिस में कहा गया है कि निगम के पांच कर्मचारियों को वीरवार सुबह 11 बजे सेक्टर-17 में एसआईटी के समक्ष पेश होना है। जिन पांच कर्मचारियों को नोटिस दिए गए हैं, उनमें कुछ एक वे हैं, जिन्हें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट बंद होने के बाद वहां के कुछ काम हैंडओवर किए गए थे। बाकायदा, सब कामों के लिए कमेटी बनी थी। एसआईटी के सूत्रों के अनुसार अभी तो सिर्फ 5 निगम कर्मचारियों को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। लिस्ट लंबी है। जल्द अन्य कर्मचारियों को भी बुलाया जाएगा। इन्हें जांच में शामिल होने को कहा… डिलीवरी बॉय ने बताया- किस अफसर के पास पहुंचे पैसों के पैकेट… कुछ अधिकारियों के पास घोटाले के करोड़ों रुपए कैश पहुंचाए गए हैं। 7 ज्वेलर्स के यहां से जो युवक निगम अफसरों को पैसे के पैकेट डिलीवर करने जाते थे, उन सबसे एसआईटी पूछताछ कर चुकी है। इन्होंने कबूला है कि ज्वेलर उन्हें पैकेट देते थे। बताते थे कि इसे किस अफसर को देना है। इन डिलीवरी बॉय ने उन अफसरों की शिनाख्त कर दी है, जिन्हें पैकेट दिए जाते थे। इन अफसरों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। कुछ ज्वेलर्स को भी एफआईआर में नामजद कर गिरफ्तार किया जा सकता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles