![]()
सोनीपत से भाजपा विधायक निखिल मदान ने जल और पर्यावरण संरक्षण को आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी और औद्योगीकरण के कारण वन एवं हरित क्षेत्र लगातार कम हो रहा है, जिससे वायु और जल प्रदूषण बढ़ रहा है। विधायक मदान ने जोर दिया कि हमारी पवित्र नदियां भी इस प्रदूषण से अछूती नहीं हैं। उन्होंने ‘अविरल गंगा निर्मल गंगा’ जैसी मुहिमों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘नमामि गंगे’ मिशन के अच्छे परिणामों का भी उल्लेख किया और यमुना नदी को स्वच्छ बनाने के प्रयासों में भी सहयोग की अपील की। गंगा समग्र विभाग द्वारा निकाली जाएगी यात्रा इस संदर्भ में, विधायक मदान ने सामाजिक कार्यकर्ता और हरियाणा प्रांत सह संपर्क प्रमुख मनीष राई औरा रमेश महीपुर के प्रयासों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। मनीष राई ने बताया कि गंगा समग्र विभाग द्वारा रविवार, 28 जून को दोपहर 12 बजे गांव जाट जोशी से एक यात्रा शुरू की जाएगी। यह यात्रा राई, खेवड़ा, बहालगढ़ होते हुए गौरीपुर घाट पर समाप्त होगी।
Source link
निखिल मदान ने जल संरक्षण को बताया जरूरी:बोले-'अविरल गंगा निर्मल गंगा' मुहिम सराहनीय पहल; नदियों को बचाने के लिए आगे आएं लोग







