spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नारनौल में रेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग तेज:जयपुर तक नई ट्रेन चलाने को लिखा, कम ट्रेनों से हो रही यात्रियों को परेशानी




हरियाणा के नारनौल क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर दैनिक रेल यात्री एवं जनकल्याण संघ, नारनौल ने अपनी मांगें तेज कर दी हैं। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पहले जयपुर में रेलवे अधिकारियों के समक्ष ज्ञापन सौंपा। इसके बाद आज गुरुवार को नारनौल व रेवाड़ी जंक्शन पर भी ज्ञापन देकर मांगों को दोहराया गया। संघ के प्रधान गणेश शर्मा व पदाधिकारियों ने बताया कि अटेली, नारनौल सहित आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से हजारों लोग प्रतिदिन रोजगार, शिक्षा, व्यापार और चिकित्सा सेवाओं के लिए जयपुर, गुरुग्राम व दिल्ली की यात्रा करते हैं। इसके बावजूद इस रेलखंड पर ट्रेनों की संख्या बेहद कम है। समय की होती बर्वादी जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार यात्रियों को भीड़भाड़ में सफर करना पड़ता है या वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे समय व पैसे दोनों की बर्बादी होती है। जयपुर की केवल एक ट्रेन ज्ञापन में कहा गया कि जयपुर के लिए फिलहाल केवल एक सीधी ट्रेन उपलब्ध है, जबकि दूसरी ट्रेन ढेहर का बालाजी तक ही सीमित है। वहीं दिल्ली के लिए भी सिर्फ तीन नियमित ट्रेनें हैं, जबकि अन्य ट्रेनें साप्ताहिक या द्वि-साप्ताहिक आधार पर संचालित होती हैं। ये की गई मांगें संघ ने खातीपुरा में नई वॉशिंग लाइन के निर्माण को बड़ा अवसर बताते हुए जयपुर-दिल्ली के बीच वाया रींगस-नारनौल-अटेली-रेवाड़ी-गुरुग्राम नई इंटरसिटी ट्रेन शुरू करने की मांग उठाई। इसके अलावा जयपुर-भिवानी (09733/09734) ट्रेन को अंबाला तक विस्तार देने, हरिद्वार व वैष्णो देवी के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने। ये रहे मौजूद वहीं हिसार-वलसाड (04727/04728) ट्रेन को ओखा तक बढ़ाने की भी मांग रखी गई। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष गणेश शर्मा, उपाध्यक्ष पूनम फौजदार, हितेंद्र कुमार, शिवकुमार, रवि जोशी, अनुज रोहिला, सुरेश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles