spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नारनौल में भैस चोरी करते 3 युवक पकड़े:पशुओं को पिकअप में चढ़ा रहे थे; खेत में काम कर रहे किसान ने देखा




हरियाणा के नारनौल में थाना निजामपुर क्षेत्र के गांव बायल में रविवार को भैंस व कटड़ी चोरी कर ले जा रहे तीन कथित आरोपियों को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप वाहन बरामद कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने इस मामले में गांव के दो अन्य लोगों की संलिप्तता का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत सौंपी है। ग्रामीणों के अनुसार, रविवार को ढाणी ढोया निवासी रोहताश खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक पिकअप में एक भैंस और एक कटड़ी को लदा हुआ देखा, जबकि तीसरी कटड़ी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था। रोहताश के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पीछा कर बायल की ढाणी व भरतरी मंदिर के पास तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। गांव के ही कुछ युवकों पर आरोप ग्रामीण लीलाराम, सुरेंद्र, विक्रम और अशोक ने आरोप लगाया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गांव के ही एक युवक के कहने पर पशु चोरी करने की बात कही। उनका यह भी आरोप है कि गांव के कुछ लोग लंबे समय से पशु चोरों को सूचना देकर चोरी की वारदातों में सहयोग करते रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। 3 दर्जन भैंस हो चुकीं चोरी ग्रामीणों का कहना है कि जून और जुलाई माह के दौरान क्षेत्र में करीब तीन दर्जन भैंस व कटड़ी चोरी हो चुकी हैं। उनके अनुसार पूर्व सरपंच सुबेदार जगमाल सिंह, मनोहर लाल पुत्र ग्यारसीलाल, लीलाराम, बनवारी पुत्र ग्यारसीलाल, सुरेंद्र, धर्मपाल पुत्र मातादीन, हवाई सिंह, ईश्वर पुत्र रामचंद्र, पितराम पुत्र माधाराम, विक्रम पुत्र जगदीश, राधेश्याम पुत्र सुवानाथ योगी तथा अशोक पुत्र जयराम सहित कई पशुपालक पशु चोरी का शिकार हो चुके हैं। पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल फोन में पहले चोरी हुई कुछ भैंसों की तस्वीरें मिली हैं। हालांकि, पुलिस ने इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ग्रामीणों ने पूरे पशु चोरी गिरोह का खुलासा कर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। 2 राजस्थान के रहने वाले जांच अधिकारी एएसआई राजवंती ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा भैंस चोरी के मामले में तीन लोगों को पुलिस के हवाले किया गया है। इनमें दो आरोपी राजस्थान के अलवर जिले के थाना धोलागढ़ क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी गांव बायल का रहने वाला है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन, एक भैंस और एक कटड़ी को कब्जे में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच जारी है तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles