spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नारनौल में खड़े ट्रक में लगी आग, केबिन जलकर राख:मुंबई से लुधियाना जा रहा था, कारणों का नहीं चला है पता




हरियाणा में नारनौल के नांगल चौधरी क्षेत्र में शनिवार को नेशनल हाईवे 148 बी के किनारे खड़े ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ट्रक का केबिन, आगे के टायर, डीजल टंकी और वाहन के अन्य हिस्से जलकर राख हो गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक को भारी नुकसान हो चुका था। ट्रक का पूरा कैबिन व आगे के दोनों टायर जलकर राख हो गए थे। मुंबई से लुधियाना जा रहा ट्रक ड्राइवर सूरज गुर्जर ने बताया कि सुप्रीम लॉजिस्टिक कंपनी दिल्ली ने मुंबई से लुधियाना की ओर एक कंटेनर ट्रक भेजा गया था। ट्रक में मोबाइल ऑयल और लुब्रिकेंट से संबंधित सामान भरा हुआ था।
उसने बताया कि वे ट्रक को नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव नांगल नूनिया के पास जीयो पेट्रोल पंप के निकट खड़ा कर खाना खा रहे थे। इस दौरान उसमें अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों को लेकर शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पहले केबिन में लगी बताया जा रहा है कि आग सबसे पहले ट्रक के केबिन हिस्से में लगी और कुछ ही देर में उसने डीजल टंकी व आगे के टायरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक बंद बॉडी कंटेनर था, जिसके कारण अंदर रखा सामान भी आग की चपेट में आ गया। ट्रक चालक राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी सूरज गुर्जर ने बताया कि गनीमत रही कि वह उस समय खाना खा रहा था। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि ट्रक में रखा सामान और वाहन का आगे का हिस्सा पूरी तरह जल गया। दमकल ने बुझाई आग घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles