spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नागौर में ट्रेलर ने कार को 50 फीट तक घसीटा:पति-पत्नी और बेटी की मौत, एक बच्ची गंभीर हालत में जोधपुर रेफर




नागौर में बोरुंदा-बीटन सरहद पर रविवार दोपहर पौने 4 बजे ट्रेलर ने कार को टक्कर मार दी। ट्रेलर कार को 50 फीट घसीटते हुए दीवार से जा टकराया। दीवार और ट्रेलर के बीच दबने से कार चकनाचूर हो गई। हादसे में पति-पत्नी और 6 साल की बेटी की मौत हो गई। वहीं 8 साल की दूसरी बेटी घायल हो गई, जिसे जोधपुर रेफर किया गया है। कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के हरियाणा के रहने वाले थे। हादसा जोधपुर जिले के बोरूंदा से करीब तीन किलोमीटर दूर एचपी पेट्रोल पंप के पास हुआ है। कार बोरूंदा की ओर आ रही थी, वहीं ट्रेलर बोरूंदा से मेड़ता की तरफ जा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। घायल बच्ची को जोधपुर रेफर किया 8 साल की घायल बच्ची ने अपना नाम प्रेक्षा बताया है। गंभीर रूप से घायल होने के कारण वह ज्यादा बोल नहीं पा रही है। बच्ची को पहले जोधपुर के बोरूंदा फिर जोधपुर रेफर किया गया है। जसनगर थानाधिकारी छीतरमल ने बताया- पति-पत्नी और बच्चे हरियाणा के रोहतक जिले के रहने वाले थे। हादसे की सूचना मिलते ही जोधपुर जिले के बोरुंदा और नागौर जिले के जसनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles