spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नशे में स्कूल बस चला रहा था ड्राइवर:व्यक्ति ने बस रुकवाकर बच्चों को उतारा; खुद गाड़ी में बैठाकर स्कूल पहुंचाया




करनाल में बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। गांव बजीदा से स्कूल जा रही एक स्कूल बस का ड्राइवर नशे की हालत में बच्चों को लेकर जा रहा था। रास्ते में एक अभिभावक ने चालक की हालत देख बस रुकवाई और बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। वीडियो में कबूल चंडीगढ़ में पीकर आया
घटना से जुडी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायर हो रही है। जिसमे बस श्री राम गलोबल स्कूल की दिखाई दे रही है। व्यक्ति ने करीब डेढ़ मिनट का वीडियो भी बनाया, जिसमें वह ड्राइवर से पूछता है कि उसने शराब क्यों पी रखी है और कहां से पीकर आया है। इस पर ड्राइवर जवाब देता है कि वह चंडीगढ़ में शराब पीकर आया है। बच्चों को अपनी गाड़ी से स्कूल पहुंचाया
वीडियो बनाने के बाद भी ड्राइवर दोबारा बस चलाने लगा। स्थिति को देखते हुए अभिभावक ने तुरंत बच्चों को बस से उतारा और अपनी गाड़ी में बैठाकर सुरक्षित स्कूल पहुंचाया। बड़ी लापरवाही, हादसा टलने से बचा
घटना से साफ है कि स्कूल प्रशासन की ओर से बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। अगर समय रहते बस नहीं रुकवाई जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। कार्रवाई की मांग
वहीं चालक की हालत के बाद से अभिभावकों में रोष है और स्कूल प्रशासन व ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles