झज्जर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादुरगढ़ पुलिस ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस टीमों ने नशा तस्करी से जुड़े संदिग्ध लोगों के घरों में पहुंचकर गहन तलाशी ली। इस दौरान खुद एसीपी बहादुरगढ़ दिनेश कुमार बॉक्सर मौके पर मौजूद रहे और पूरी कार्रवाई की निगरानी की। पुलिस की टीम सुबह से ही चिन्हित स्थानों पर पहुंची। घरों के कमरों, बेड बॉक्स, अलमारियों, रसोई, स्टोर और अन्य हिस्सों की बारीकी से जांच की गई। अभियान का मकसद नशीले पदार्थों की बरामदगी के साथ-साथ नशे के कारोबार में शामिल लोगों पर दबाव बनाना भी रहा।तलाशी ली। इस दौरान दुल्हेड़ा गांव के एक घर से केवल 200 ग्राम गांजा बरामद होने की बात सामने आई है। एसीपी दिनेश कुमार ने बताया कि जिन स्थानों को लेकर सूचना और संदेह था, वहां पुलिस टीमों ने पहुंचकर सघन तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है, क्योंकि नशा केवल एक समस्या नहीं बल्कि कई अन्य अपराधों की जड़ भी बनता है। सोशल मीडिया पर साझा की छापेमारी की वीडियो इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि एसीपी दिनेश कुमार ने सर्च अभियान की वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा की। वीडियो में वह अपने हरियाणवी अंदाज में संदिग्धों से पूछताछ करते नजर आए। बातचीत के दौरान वह कहते सुनाई दिए कि, नशा बिके है जब ए त आए हैं, हम पागल थोड़ी हैं। मौके पर उन्होंने कहा, माल तो आ रहा है, सच बता दे… तने बैरा है ना, मैं तो पेंड़ा छोड़ा नहीं करूं। वीडियो ने खड़े किए कई सवाल हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस वीडियो में एक ऐसा दृश्य भी दिखाई दिया जिसने कई सवाल खड़े कर दिए। जिन लोगों के घरों में पुलिस छापेमारी कर रही थी, उनमें पुलिस कार्रवाई का खास डर नजर नहीं आया। इतना ही नहीं, वीडियो में कुछ लोग एसीपी और पुलिस टीम की मौजूदगी के बीच ही धूम्रपान करते दिखाई दिए। यह दृश्य इसलिए भी चर्चा का विषय बन गया क्योंकि पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही थी और उसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति बेफिक्र नजर आए। एसीपी ने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि यह अभियान नशा बेचने वालों के घरों में चलाया गया सर्च ऑपरेशन था। नशे के खिलाफ अभियान जारी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए आगे भी इसी तरह के अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना को पुलिस तक पहुंचाएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Source link
नशा तस्करों के घरों में घुसी पुलिस,बेड-अलमारी तक खंगाली:बहादुरगढ़ एसीपी के नेतृत्व में सर्च अभियान, एसीपी के सामने ही धूम्रपान करता नजर आया तस्कर
