spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नरवाना में सीएम- श्रम मंत्री का पुतला फूंका:निर्माण मजदूरों की पंचायत, पोर्टल खुलने के बाद भी समस्याओं से नाराज, घेराव की चेतावनी




जींद जिले में नरवाना के नेहरू पार्क में शनिवार को संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा के आह्वान पर निर्माण मजदूरों की एक विशाल पंचायत आयोजित की गई। इस पंचायत में बड़ी संख्या में मजदूरों ने भाग लिया और रजिस्ट्रेशन, नवीनीकरण, सत्यापन तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभ में आ रही परेशानियों पर रोष व्यक्त किया। विरोध प्रदर्शन के अंत में, मजदूरों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री की प्रतीकात्मक शवयात्रा निकाली और पुतला दहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीटू के सुभाष धीमान और इंटक के सतीश सुंदरपुर ने की। भवन निर्माण कामगार यूनियन के जिला सचिव संदीप जाजवान ने इसका संचालन किया। बंद पड़ा पोर्टल खोलना, मजदूरों की बड़ी जीत पंचायत को संबोधित करते हुए संयुक्त मोर्चा के नेता धर्मबीर लोहान, सीटू जिला उपाध्यक्ष कपूर सिंह और इंटक जिला प्रधान सतीश बड़ौदा ने कहा कि मजदूरों के लगातार संघर्ष के कारण सरकार को बंद पड़ा पोर्टल दोबारा खोलना पड़ा। इसे मजदूरों की बड़ी जीत बताया गया। हालांकि, नेताओं ने आरोप लगाया कि पोर्टल खुलने के बावजूद तकनीकी खामियों और प्रशासनिक लापरवाही के कारण मजदूरों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। श्रमिक नेताओं ने बताया कि हजारों मजदूर मातृत्व सहायता, शिक्षा सहायता, विवाह अनुदान और पेंशन जैसी कल्याणकारी योजनाओं से वंचित हैं। किसान सभा ने किया मजदूरों के आंदोलन का समर्थन उन्हें इन लाभों के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। किसान सभा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने भी पंचायत को संबोधित करते हुए आंदोलन का समर्थन किया और सरकार पर मजदूर, किसान व छोटे व्यापारियों की अनदेखी का आरोप लगाया। पंचायत में सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र निपटारा करने और पात्र मजदूरों को बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ देने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो 21 जुलाई को जींद में विधानसभा डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा के आवास का घेराव किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles