spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

नकोदर में गुरदास मान-मास्टर सलीम ने जमाया रंग:'सोहण्या', 'जुग जुग जीण'.. पर झूमा पंडाल; साईं गुलाम शाह का उर्स मेला बना यादगार




जालंधर जिले के नकोदर स्थित डेरा बाबा मुराद शाह जी दरबार में साईं गुलाम शाह जी का दो दिवसीय 18वां उर्स मेला संपन्न हो गया। यह मेला यादगार तरीके से आयोजित किया गया। मेले के पहले दिन, ट्रस्ट के चेयरमैन गुरदास मान ने झंडे की रस्म अदा की। रात को आयोजित कव्वाली कार्यक्रम में करामत अली मालेरकोटले वाले, बंटी कव्वाल, सरदार अली, गुलज़ार साबरी और सलामत अली ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। पहले दिन के स्टेज का संचालन राकेश केशु और हेमंत वाली ने किया। दूसरे दिन के स्टेज प्रोग्राम में रियाज़ अली, लविश चौहान, जी खान, कंवर ग्रेवाल और मास्टर सलीम जैसे कलाकारों ने शिरकत की। इसके बाद ट्रस्ट के चेयरमैन और प्रसिद्ध गायक गुरदास मान ने गणेश वंदना के साथ अपनी प्रस्तुति शुरू की। रणजीत मान ने किया स्टेज का संचालन गायकों ने ‘सोहण्या’, ‘जुग जुग जीण’, ‘पंजाबी की मातृभाषा’, ‘कमाल हो गया साईं जी’, ‘सैन जी’ और ‘सहाई नाल’ जैसे नए-पुराने गाने गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया, जिससे दर्शक झूम उठे। दूसरे दिन के स्टेज का संचालन रणजीत मान ने किया। गर्मी से बचाव के पुख्ता इंतजाम डेरा बाबा मुराद शाह ट्रस्ट ने नकोदर आने वाली संगत के लिए गर्मी से बचाव के पुख्ता इंतजाम किए थे। लंगर भंडारे में ठंडे पानी की टंकियां लगाई गई थीं। साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था भी सराहनीय रही। पुलिस प्रशासन ने यातायात को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रबंध किए थे। इस अवसर पर गायक के.एस. मखन और एंकर रणजीत मान सहित हजारों लोग उपस्थित थे। सेवादारों की सेवाएं भी प्रशंसनीय रहीं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles