spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

'धुरंधर' फेम सिंगर से छेड़छाड़ का दावा:कॉन्सर्ट के दौरान लड़कियों को पास बुलाया तो भीड़ टूट पड़ी; VIDEO वायरल हो रहे




देहरादून में 17 जुलाई को हुए पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस के शो की कुछ फोटो और वीडियो वायरल किए जा रहे हैं। इन पोस्ट में कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि शो के दौरान जैस्मीन के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की गई। हालांकि, कार्यक्रम के दौरान या उसके बाद जैस्मीन सैंडलस की ओर से ऐसी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। जैस्मीन शाम करीब 8 बजे देहरादून के परेड ग्राउंड पहुंची थीं। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और उत्तराखंड अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम की ओर से आयोजित लोकपर्व कार्यक्रम में उन्हें प्रस्तुति के लिए बुलाया गया था। बताया जा रहा है कि शो के दौरान जैस्मीन ने खुद कुछ लड़कियों को स्टेज के पास बुलाया था। इस दौरान कई लड़कियों ने उनसे गले मिलकर फोटो और वीडियो बनवाए। इन्हीं तस्वीरों और वीडियो को अब सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावों के साथ शेयर किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जैस्मीन ने महिलाओं की सुरक्षा और ग्राउंड में मौजूद लड़कियों की सेफ्टी का मुद्दा भी उठाया था। पूरे शो के दौरान उन्होंने और उनकी टीम ने किसी भी तरह की कोई शिकायत या आपत्ति नहीं जताई। कार्यक्रम बिना किसी रुकावट के करीब डेढ़ घंटे तक चला। मौके पर पुलिस अधिकारी तैनात थे और जैस्मीन की सुरक्षा के लिए उनके निजी सुरक्षा गार्ड भी मौजूद थे। शो करने के बाद जैस्मीन वहां से रवाना हो गईं। जैस्मीन सैंडलस के शो की PHOTOS… अब पढ़िए जैस्मीन का सिंगर बनने का पूरा सफर… गुलाबी एल्बम से मिली पहचान, बॉलीवुड तक पहुंचीं जैस्मीन का 2008 में पहला गाना मुस्कान हिट हुआ। लेकिन असली पहचान उन्हें 2012 में एल्बम गुलाबी से मिली, जिसमें उन्होंने रैपर बोहेमिया के साथ काम किया। 2014 में बॉलीवुड ने उनकी आवाज को पहचाना। सलमान खान की फिल्म किक के लिए यो यो हनी सिंह के साथ गाए गाने यार ना मिले को लोगों ने खूब पसंद किया। इस एक गाने ने जैस्मीन को रातों-रात स्टार बना दिया। इसके बाद गैरी संधू के साथ इलीगल वेपन जैसे गानों ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया। सबसे मोटी फीस और करोड़ों की नेटवर्थ संघर्ष के दिनों से लेकर आज तक जैस्मीन की फीस में जमीन-आसमान का अंतर आया है। अब जैस्मीन बॉलीवुड या फिल्म के गानों के लिए 30 लाख से 35 लाख प्रति गाना चार्ज करती हैं। उनके एक लाइव कॉन्सर्ट की फीस भी लगभग 10 लाख से 25 लाख के बीच बताई जाती है। उनकी अनुमानित नेटवर्थ लगभग 60 करोड़ रुपए है। इंडिया टूर का शानदार आगाज आपको बता दें कि ‘द ड्रीम गर्ल इंडिया टूर’ 11 जुलाई को दिल्ली से शुरू हुआ है। इसके बाद यह कारवां 17 जुलाई को देहरादून, 18 जुलाई को मुंबई, 25 जुलाई को बेंगलुरु और 29 अगस्त को चंडीगढ़ पहुंचेगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles