![]()
हिसार जिला के बरवाला क्षेत्र के धान्सू-धिगताना मार्ग पर पिछले दो दिनों से हाई वोल्टेज बिजली लाइन की तारें टूटी हुई पड़ी हैं, जिससे क्षेत्र में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए तत्काल समस्या के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पहले आए तेज आंधी-तूफान के कारण कई स्थानों पर पेड़, बिजली के खंभे और बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इसी दौरान धान्सू-धिगताना रोड पर गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली लाइन की तारें भी टूटकर नीचे गिर गई थीं। हालांकि घटना को दो दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक बिजली विभाग द्वारा न तो तारों को हटाया गया है और न ही लाइन की मरम्मत की गई है। ग्रामीण बोले-अधिकारियों को सूचना दी स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना दी जा चुकी है, लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सड़क किनारे और कुछ स्थानों पर सड़क के नजदीक पड़ी हाई वोल्टेज तारें राहगीरों, किसानों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बनी हुई हैं। पशु व बच्चों के चपेट में आने का खतरा ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में किसान अपने खेतों में आते-जाते हैं, जबकि स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी और अन्य वाहन चालक भी इसी सड़क का उपयोग करते हैं। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति या पशु इन तारों की चपेट में आ जाता है तो बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने की हटाने की मांग ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि तुरंत मौके पर टीम भेजकर टूटी हुई तारों को सुरक्षित तरीके से हटाया जाए तथा क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कर बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए। लोगों का कहना है कि विभाग को किसी अप्रिय घटना का इंतजार करने के बजाय समय रहते कार्रवाई करनी चाहिए।
Source link
दो दिन से टूटी हाईवोल्टेज बिजली लाइन बनी खतरा:धान्सू-धिगताना रोड पर बड़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग







