spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

दुष्यंत-पुलिस विवाद में आज हिसार में महापंचायत:ABVP को छोड़कर सभी छात्र संगठनों को न्योता; SIT रिपोर्ट में CIA इंचार्ज को क्लीन चिट




हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) में हुए विवाद के बाद जननायक जनता पार्टी की तरफ से ‘छात्र हित महापंचायत’ बुलाई गई है। JJP का दावा है कि आज सुबह 10 बजे क्रांतिमान पार्क में ABVP को छोड़कर भी छात्र संगठन जुटेंगे। किसान नेता नरेश टिकैत, बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को पंचायत के लिए विशेष आमंत्रित किया गया है। जजपा सुप्रीमो डॉ. अजय चौटाला, पूर्व डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला भी महापंचायत में भाग लेंगे। विवाद 15 अप्रैल को GJU में प्रदर्शन से शुरू हुआ। JJP नेताओं पर FIR के बाद 17 अप्रैल को दुष्यंत चौटाला जब गिरफ्तारी देने जाने लगे तो रास्ते में उनका CIA इंचार्ज पवन कुमार से विवाद हो गया। दुष्यंत ने पवन कुमार पर काफिला रोककर धमकाने के आरोप लगाए थे। उधर, इस मामले को लेकर बनी SIT ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, CIA इंचार्ज पवन कुमार को क्लीन चिट दी गई है। इनसो अध्यक्ष बोले- शांतिपूर्वक अपना कार्यक्रम करेंगे JJP की स्टूडेंट विंग इनसो के स्टेट प्रेसिडेंट दीपक मलिक का कहना है कि चुनाव में ही कार्यक्रम की मंजूरी की इजाजत होती है। यह छात्रों की महापंचायत है और इसके लिए अगर परमिशन नहीं भी दी गई, तब भी कार्यक्रम होगा। SDM को तीन दिन पहले ही लिखकर दे चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि शाम तक प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम न करने को लेकर कोई सूचना नहीं आई। वे शांतिपूर्वक अपना कार्यक्रम करेंगे और अगर प्रशासन ने इस कार्यक्रम में कोई कोताही बरती, तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। CIA इंचार्ज सहित 6 पुलिसकर्मी दूरी बनाएंगे सूत्रों के अनुसार, पुलिस प्रशासन किसी भी विवाद से बचने के लिए तैयारी कर रहा है। पार्क के आसपास सामान्य रूप से पुलिस की तैनाती रहेगी। इसके अलावा, सीआईए इंचार्ज पवन कुमार सहित 6 पुलिसकर्मी महापंचायत से दूरी बनाए रखेंगे। इन 6 पुलिसकर्मियों में पवन कुमार और एसपी सिक्योरिटी इंचार्ज अमरजीत भी शामिल हैं, जिनके खिलाफ दुष्यंत चौटाला ने अर्बन एस्टेट थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। SIT ने जांच पूरी कर रिपोर्ट दी दुष्यंत चौटाला के काफिले को रोकने, धमकाने और हथियार दिखाने के मामले में गठित SIT ने जांच पूरी कर ली है और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही 30 अप्रैल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जवाब भी दाखिल किया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने बरवाला रोड से सब्जीमंडी पुल तक 15 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि CIA इंचार्ज पवन कुमार की गाड़ी ने किसी भी तरह से काफिले के आगे गाड़ी नहीं अड़ाई थी। इस जांच रिपोर्ट के आधार पर हाईकोर्ट में जवाब दिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles