![]()
हरियाणा के सिरसा में शादी की वीडियोग्राफी कर रहे फोटोग्राफर को तेज रफ्तार कार ने उड़ा दिया। गाड़ी की टक्कर से युवक 100 फीट दूर जाकर गिरा। हादसे में फोटोग्राफर की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा सिरसा-हिसार रोड पर बैनकेट रिसॉर्ट के बाहर हुआ। वीडियो में साफ दिख रहा है कि फोटोशूट के दौरान एक कैमरामैन सड़क पर आता है। तभी दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार उसे जोरदार टक्कर मार देती है, जिससे वो काफी दूर जाकर गिरता है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें घटना के बाद अफरातफरी मच जाती है और गाड़ी सवार दो युवक हादसे के बाद भागते दिखते हैं। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने वीडियो की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फतेहाबाद का रहने वाला है। हादसे के PHOTOS… पहले जानिए VIDEO में क्या दिख रहा है… 100 फीट दूर गिरा टक्कर इतनी भीषण थी कि कैमरामैन करीब दस फीट ऊपर उछलकर 100 फीट दूर जा गिरा। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। रानियां का रहने वाला था युवक मृतक की पहचान 22 वर्षीय मलकीत उर्फ अजय कुमार के रूप में हुई है, जो रानियां के अभोली गांव का रहने वाला था। घटना बुधवार तड़के की बताई जा रही है, जब वो दुल्हन की विदाई की वीडियो शूट कर रहा था। अजय सिख था और फोटोग्राफी का काम करता था। युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। उसके पिता काका सिंह ने बताया कि परिवार ने बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया है। फतेहाबाद का रहने वाला है आरोपी ड्राइवर चालक फतेहाबाद के शक्ति नगर निवासी संदीप है। वो अपनी रिट्ज गाड़ी से घर जा रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी बलराज सिंह के अनुसार, कार ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी स्पीड में थी और उससे कंट्रोल नहीं हुई। वह सिरसा स्थित अपने रिश्तेदार से मिलने के बाद वापस अपने घर जा रहा था। आरोपी शक्ति नगर में फल-फ्रुट की रेहड़ी लगाता है।
Source link
दुल्हन की फोटो खींच रहे फोटोग्राफर को कार ने उड़ाया,VIDEO:100 फीट दूर गिरा, मौके पर मौत, सिरसा के रिसॉर्ट में चल रहा था मैरिज फंक्शन







