spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

दिग्विजय चौटाला ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल:पलवल में बोले-जनता सरकार की नीतियों से त्रस्त, जन-जन अभियान के तहत गांवों का दौरा किया




जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम जनता असुरक्षित महसूस कर रही है। चौटाला ने यह बात पलवल जिले के कैराका सहित दर्जनों गांवों में ‘जन-जन अभियान’ के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रमों के दौरान कही। पलवल के कैराका गांव में एक जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सौरोत ने की, जबकि हलका अध्यक्ष सुखराम डागर ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम का संयोजन रतन कुंडू ने किया था। पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा जन-जन अभियान : दिग्विजय चौटाला ग्रामीणों को संबोधित करते हुए दिग्विजय चौटाला ने बताया कि जेजेपी पूरे हरियाणा में ‘जन-जन अभियान’ चला रही है। इस अभियान के तहत नवंबर माह तक प्रदेश के अधिकांश गांवों का दौरा पूरा करने का लक्ष्य है। इसका मुख्य उद्देश्य पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और युवाओं की भागीदारी बढ़ाकर संगठन में नई ऊर्जा का संचार करना है। चौटाला ने सत्ताधारी भाजपा सरकार और विपक्षी कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त है। वहीं, कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह विधानसभा से लेकर सड़क तक एक प्रभावी विपक्ष की भूमिका निभाने में पूरी तरह विफल रही है। निजीकरण से पड़ रहा युवाओं के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव उन्होंने सरकारी नौकरियों और संस्थानों के निजीकरण से युवाओं के भविष्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव का भी जिक्र किया। नीट और अन्य परीक्षा विवादों का हवाला देते हुए चौटाला ने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा प्रणालियों में हो रही गड़बड़ियों पर सरकार के पास युवाओं के लिए कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। दिग्विजय चौटाला ने दोहराया कि जेजेपी हमेशा से युवाओं और आम जनता के हक की लड़ाई लड़ती आई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्टी लोगों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी। कार्यक्रम के दौरान जेजेपी के कार्यकर्ताओं के अलावा आम नागरिकों व युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles