spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

तरनतारन में सेना भर्ती प्री-रिक्रूटमेंट कोर्स 20 जुलाई से:आर्मी, एयर फोर्स, BSF, ITBP, CRPF और CISF में भर्ती के लिए कराएंगे तैयारी




देश सेवा का जज्बा रखने वाले और सेना व अर्धसैनिक बलों में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए तरनतारन से एक शानदार अवसर सामने आया है। जिले में आगामी 20 जुलाई से एक विशेष प्री-रिक्रूटमेंट (भर्ती-पूर्व) ट्रेनिंग कोर्स शुरू किया जा रहा है। यह कोर्स मुख्य रूप से सुरक्षा बलों में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए डिजाइन किया गया है। यह आधिकारिक घोषणा डिस्ट्रिक्ट डिफेंस सर्विसेज़ वेलफेयर ऑफिसर (तरनतारन), ग्रुप कैप्टन दविंदर सिंह ढिल्लों (रिटायर्ड) द्वारा की गई है। विभाग ने युवाओं से अपील की है कि वे समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं ताकि 20 जुलाई से शुरू होने वाले इस बैच में अपनी सीट पक्की कर सकें। इन सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए मिलेगी ट्रेनिंग ग्रुप कैप्टन ढिल्लों ने बताया कि इस ट्रेनिंग कोर्स के दौरान युवाओं को न केवल फिजिकल फिटनेस (शारीरिक दक्षता) के लिए तैयार किया जाएगा, बल्कि भर्ती परीक्षाओं की लिखित परीक्षा के लिए भी बेहतरीन कोचिंग दी जाएगी। पिछले बैच का रिजल्ट रहा था 100 फीसदी इस पहल के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए ग्रुप कैप्टन दविंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि यह कोर्स पूर्व सैनिकों, सैन्य विधवाओं, वीर नारियों, सेवारत सैनिकों के बच्चों (डिपेंडेंट्स) और आम नागरिकों के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए एक बड़ी बात साझा की कि इस संस्था के पिछले बैच के सभी प्रशिक्षुओं (ट्रेनीज) का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा था, यानी पिछले बैच के सभी युवा सफल रहे थे। आवेदन कैसे करें और जरूरी जानकारी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस कोर्स का लाभ उठाने के लिए अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों (शैक्षणिक योग्यता, पहचान पत्र आदि) के साथ तुरंत नीचे दिए गए पते पर संपर्क कर सकते है। यदि उम्मीदवार कोर्स, फीस या किसी अन्य प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी चाहते हैं, तो वे कार्यालय के नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं: पता: डिस्ट्रिक्ट डिफेंस सर्विसेज़ वेलफेयर ऑफिस, अमृतसर रोड, तरनतारन (पुलिस लाइन और विकास भवन के पास)। हेल्पलाइन नंबर्स लैंडलाइन: 01852-292565 मोबाइल: 7799567940, 6280284812



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles