spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

तरनतारन में पुलिस-गैंगस्टर मुठभेड़:फायरिंग करने वाला वांछित आरोपी पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार, साथी फरार




तरनतारन में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़ में एक वांछित आरोपी सिदक प्रीत सिंह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर रूपिंदर पाल सिंह और चौकी साबरा इंचार्ज अपनी टीम के साथ गांव साबरा से कोट बुड्ढा की ओर गश्त कर रहे थे। जलोके के पास उन्होंने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को देखा। पुलिस को देखते ही युवकों ने मोटरसाइकिल कच्चे रास्ते पर उतार दी। एक युवक मोटरसाइकिल से उतरकर भाग गया, जबकि दूसरे ने अपनी डिक्की से पिस्तौल निकालकर पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। आरोपी के पैर में लगी चोट पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी सिदक प्रीत सिंह के पैरों में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी ने अपनी पहचान सिदक प्रीत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी कोट बुड्ढा के रूप में बताई। उसने भागने वाले साथी का नाम सन्नी निवासी बोपाराय बताया। सिदक प्रीत सिंह हाल ही में सबरा में हुई फायरिंग के एक मामले में वांछित था। उसके खिलाफ पुलिस थाना सदर पट्टी में केस नंबर 110, धारा 109, 3(5) BNS और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की। घायल आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles