Related Posts

तरनतारन में कहासुनी के बाद युवक को गोली मारी:सरेबाजार दो अज्ञात बाइकसवारों ने की वारदात, घर का सामान खरीदने गया था




तरनतारन जिले के भूसे गांव में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान निरवैर सिंह के रूप में हुई है, जिसे तत्काल अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। सराय अमानत खां थाना क्षेत्र के भूसे गांव के निवासी निरवैर सिंह के पिता अंग्रेज सिंह हैं ने बताया कि उनका बेटा आज सुबह गांव की मार्केट से घर का कुछ सामान खरीदने गया था। इसी दौरान पीछे से आए दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवकों से उसकी मामूली कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ने पर अज्ञात हमलावरों ने निरवैर सिंह पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सुखबीर सिंह और एसएचओ बलजिंदर सिंह बाजवा के नेतृत्व में सराय अमानत खां थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें