spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

तरनतारन के गुरुद्वारे में बेअदबी की कोशिश, VIDEO:प्रकाश स्थान पर चढ़ी महिला, कृपाण उठानी चाही, पाठी ने रोका, लेडी सेवादार ने पकड़ा




तरनतारन में शनिवार शाम को एक गुरुद्वारे में बेअदबी की कोशिश की गई। गुरुद्वारे में माथा टेकने आई एक महिला अचानक प्रकाश स्थान के पास बने थड़े पर चढ़ गई। उसने वहां रखे शस्त्र उठाने की कोशिश की। हालांकि उससे पहले एक अन्य महिला ने उसे नीचे उतार लिया। इस घटना का एक CCTV भी सामने आया है, जिसमें यह पूरा वाकया कैद हुआ। गुरुद्वारे में मौजूद सेवादारों ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही। उससे पूछताछ की जा रही है। माथा टेकने पहुंची थी महिला तरनतारन के डीएसपी सुखबीर सिंह ने बताया है कि यह मामला झबाल कस्बे के नजदीक स्थित गुरुद्वारा माता भाग कौर जी का है। उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को यहां संगत माथा टेकने पहुंच रही थी। इसी दौरान आरोपी महिला भी यहां पहुंची थी। अधिकारी ने बताया कि महिला ने गुरुद्वारे में माथा टेकने के बाद परिक्रमा शुरू की थी। वह परिक्रमा देने के दौरान ही प्रकाश स्थान के पास थड़े पर चढ़ गई। हालांकि, वहां पाठी मौजूद थे, जिन्होंने उसे समय रहते देख लिया। पाठी का कहना है कि महिला ने प्रकाश स्थान से कृपाण उठाने की कोशिश की। डीएसपी ने कहा कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह पंजाब की ही रहने वाली लगती है और उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। महिला का मेडिकल परीक्षण करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही उसकी पहचान और परिजनों का पता लगाने के लिए भी पुलिस जांच कर रही है। सामने आए वीडियो में क्या दिख रहा… ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… पंजाब में बेअदबी पर उम्रकैद वाला कानून बना, मानसिक रोगी के गार्जियन को सजा का प्रावधान पंजाब में बेअदबी को लेकर अब सख्त कानून बन गया है। गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने इस बिल पर साइन कर दिए हैं, जिसके बाद यह कानून अब राज्य में लागू कर दिया जाएगा। लंबे समय से बेअदबी के मामलों में कड़े प्रावधानों की मांग उठ रही थी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles