spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क तक पहुंची पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ टीम:607 ग्राम अफीम सहित पकड़ा युवक, अंबाला का रहने वाला, यूपी का मुख्य सप्लायर




हरियाणा के पंचकूला पुलिस की डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने 607 ग्राम अफीम सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अंबाला जिले का रहने वाला है। जिसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए 3 दिन के रिमांड पर लिया गया है। इंचार्ज इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम एएसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में गश्त व अपराध जांच के दौरान गांव टोका क्षेत्र में मौजूद थी, तभी गुप्त सूचना के आधार पर यह जानकारी मिली कि आरोपी अरुण कुमार उर्फ अनिल (निवासी कुराली, जिला अंबाला) अपनी काले रंग की वैन्यू गाड़ी में अफीम लेकर रायपुर रानी क्षेत्र में सप्लाई देने आने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत टांगरी पुल, क्रैशर जोन के पास नाकाबंदी की। कुछ ही समय बाद बताए गए विवरण के अनुसार गाड़ी को रोककर चालक को काबू किया गया, जिसने अपना नाम अरुण कुमार उर्फ अनिल बताया। मौके पर पहुंचे NDPS नोडल अधिकारी सचिन सहरावत (ETO) की निगरानी में तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से एक पारदर्शी पॉलिथीन में रखा काले रंग का पदार्थ बरामद हुआ, जिसे जांच में अफीम पाया गया। अफीम, 2 मोबाइल व कार बरामद बरामद नशीले पदार्थ का वजन 607 ग्राम पाया गया। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, ₹5000 नकद और वैन्यू कार भी बरामद की गई। सभी बरामदगी को नियमानुसार सील कर पुलिस कब्जे में लिया गया।आरोपी के खिलाफ थाना रायपुर रानी में NDPS एक्ट की धारा 18 के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अफीम की सप्लाई विभिन्न क्षेत्रों में करता था और इसका मुख्य सप्लायर उत्तरप्रदेश निवासी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles