Related Posts

डबवाली में रेलवे टिकट गबन केस में TC ज्योति बर्खास्त:डुप्लीकेट चाबी से अलमारी से कैश निकाला, ज्वेलरी खरीदी


डबवाली रेलवे स्टेशन में टिकट गबन मामले में क्लर्क ज्योति को कोर्ट में पेशी के बाद लेकर जाती पुलिस। फाइल फोटो

सिरसा जिले के डबवाली रेलवे स्टेशन पर सरकारी कैश गबन चर्चित मामले में बीकानेर रेल मंडल ने टिकट बुकिंग क्लर्क यानी टीसी ज्योति शर्मा को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बीकानेर रेल मंडल के वरिष्ठ डीसीएम भूपेश यादव ने बर्खास्तगी आदेश की पुष

.

विभागीय जांच में सामने आया कि ज्योति ने 18 और 19 अक्टूबर को रेलवे के सरकारी खजाने में 1 लाख 15 हजार 265 रुपए कम जमा किए थे। उन पर शेष रकम का गबन करने का आरोप था। अलमारी की डुप्लीकेट चाबी बनवा रखी थी। ज्योति मूलरूप से राजस्थान के हनुमानगढ की रहने वाली थी और यहां डबवाली रेलवे में कार्यरत थी। इसके खिलाफ राजस्थान रेलवे में भी विभागीय जांच चल रही है।

इसे लेकर डबवाली रेलवे अधिकारियों से बातचीत की तो कुछ कहने से परहेज रखा। इसकी जांच के लिए मंडल स्तर पर विशेष जांच चल रही है। रिकवरी कराई जानी है।

7 महीने तक चली कानूनी प्रक्रिया

दरअसल, यह मामला अक्टूबर 2025 में सामने आया था, तब से आरोपी क्लर्क ज्योति शर्मा निलंबित चल रही थी। लगभग सात महीने तक चली विभागीय और कानूनी प्रक्रिया के बाद रेलवे प्रशासन ने उन्हें सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया है। यह पूरा मामला 18 से 22 अक्टूबर 2025 के बीच का है। इसमें सरकारी कैश के गबन और चोरी के दो मुख्य आरोप लगे थे।

शिकायत आते ही किया था निलंबित

शिकायत मिलने के बाद 22 अक्टूबर को ज्योति शर्मा को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद मुख्य टिकट बुकिंग अधिकारी राजीव शर्मा ने जब चार्ज लेने की प्रक्रिया शुरू की, तो 21-22 अक्टूबर का 1,13,960 रुपए नकद अलमारी में रखा हुआ था। इस अलमारी की दोनों आधिकारिक चाबियां अधिकारियों के पास थी।

चार्ज प्रक्रिया के दौरान जब अधिकारी कुछ समय के लिए स्टेशन मास्टर के पास गए, तो वापस आने पर कैश अलमारी का ताला खुला मिला और नकदी गायब थी। जांच में पता चला कि अलमारी की दोनों आधिकारिक चाबियां अधिकारियों के पास होने के बावजूद, मौके पर एक तीसरी चाबी का इस्तेमाल किया गया था।

रेलवे स्टेशन मंडी डबवाली, जिला सिरसा।

एसआईटी ने किया था गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए जीआरपी अंबाला के एसपी द्वारा गठित एसआईटी ने 6 जनवरी 2026 को ज्योति शर्मा को हनुमानगढ़ से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ज्योति ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने अलमारी की एक डुप्लीकेट (तीसरी) चाबी बनवाई थी, जिसकी मदद से चोरी को अंजाम दिया गया। जांच में सामने आया कि गबन की गई राशि का कुछ हिस्सा ज्वेलरी खरीदने में खर्च किया गया था।

जमानत के बाद अब बर्खास्तगी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी ज्योति कुछ समय जेल में रही। कोर्ट पेशी के दौरान ज्योति से बातचीत करने की कोशिश की तो कुछ नहीं कहा। बाद में उसे कोर्ट से जमानत पर रिहा हो गई। अब रेलवे प्रशासन ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए ज्योति शर्मा को स्थायी रूप से सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

टीसी का पहले से विवादों से नाता

महिला टीसी ज्योति शर्मा का विवादों से पुराना नाता रहा है। गत 31 मई 2023 को जंक्शन रेलवे स्टेशन पर टीसी ज्योति शर्मा पर अजमेर की छात्रा पूजा व ​उर्मिला ने थप्पड़ जड़ने के आरोप लगाए थे। इस विवाद को लेकर काफी हंगामा हुआ था, जिस पर व्यापारिक संगठनों ने भी आरोप लगाए थे।

इस संबंध में उसके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा भी दर्ज हुआ था। इस घटनाक्रम के बाद स्थानांतरण मंडी डबवाली कर दिया गया था। जैडआरयूसीसी सदस्य ने रेलवे पुस्तिका में शिकायत दर्ज करवाई थी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें