spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

डबवाली में युवक पर हमले के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन:पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट; एसपी कार्यालय का घेराव किया, आंदोलन की चेतावनी




सिरसा जिले के डबवाली खंड के गांव जोगेवाला में एक युवक पर हुए हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीण, पीड़ित परिवार और निहंग जत्थेबंदियों ने डबवाली में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने एसपी कार्यालय के सामने अनाज मंडी रोड पर सड़क के बीच में बैठकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान ‘पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद’ और ‘दोषियों को गिरफ्तार करो’ के नारे लगाए गए। पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को मामले को निपटाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से मांगा था 7 दिन का समय करनैल सिंह ओढ़ा ने बताया कि पिछले महीने की 12 तारीख को भी शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया गया था। उस समय पुलिस ने दोषियों को गिरफ्तार करने और लगाई गई धाराओं को न हटाने का आश्वासन दिया था। पुलिस ने इसके लिए प्रदर्शनकारियों से 7 दिन का समय मांगा था। हालांकि, 3 जुलाई को कोर्ट के आदेश में जांच अधिकारी द्वारा एससी/एसटी की धारा हटा दी गई। इसके बाद आरोपी जगतार सिंह केवल आर्म्स एक्ट की धारा के तहत कुछ दिन जेल में रहकर वापस अपने गांव लौट आया। पीड़ितों को धमकियां दे रहे आरोपी गांव लौटने के बाद आरोपी जगतार सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर होंडा सिटी कार से जगजीत और गुरविंदर सिंह की बाइक को सीधी टक्कर मारकर गिरा दिया। इस हमले में गुरविंदर सिंह को जगतार सिंह और उसके साथियों ने तलवारों, रॉड और डंडों से गंभीर चोटें पहुंचाईं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की लचीली कार्रवाई पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उनका आरोप है कि पुलिस की ढिलाई के कारण आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और पीड़ितों को धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत के कारण ऐसा हो रहा है। पुलिस प्रशासन को आंदोलन की चेतावनी दी प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि गुरविंदर सिंह के मामले की जांच किसी अन्य अधिकारी से करवाई जाए और एससी/एसटी एक्ट की धारा को फिर से जोड़ा जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस फिर भी आरोपियों को गिरफ्तार करने में कोई कोताही बरतती है, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। वहीं,डीएसपी ललित कुमार ने प्रदर्शन कारियों व पीड़ित परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं रखी जाएगी। यथासंभव बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles