Related Posts

डबवाली डीएसपी ऑफिस पर निहंग जत्थेबंदियों का प्रदर्शन:युवक पर तलवारों से हमला, पुलिस की कार्रवाई से नाराजगी, बोले- होगा बड़ा आंदोलन




सिरसा जिले के डबवाली खंड के गांव जोगीवाला में एक युवक पर हुए हमले के मामले में पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट ग्रामीणों, पीड़ित परिवार और निहंग जत्थेबंदियों ने डबवाली डीएसपी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद और दोषियों को गिरफ्तार करो के नारे लगाए। जानकारी के अनुसार, गांव जोगीवाला के जगजीत सिंह पर पहले चार-पांच युवकों ने फायरिंग की थी और गाली-गलौज की थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी जगजीत सिंह से रंजिश रखने लगे थे। इसी रंजिश के चलते 17 मई की सुबह जब जगजीत सिंह और गुरविंदर सिंह डबवाली से गांव जोगीवाला लौट रहे थे, तो रास्ते में होंडा सिटी कार में सवार जगतार सिंह और उसके दो अन्य साथियों ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों युवक गिर गए। कार में सवार तीनों युवकों ने तलवारों और डंडों से जगजीत और गुरविंदर को बुरी तरह घायल कर दिया। इसी दौरान, जगतार सिंह के तीन अन्य साथी भी बाइक पर सवार होकर वहां आ गए और उन्होंने भी रॉड व डंडों से दोनों को गंभीर चोटें पहुंचाईं। कई दिनों बाद जब घायल गुरविंदर सिंह घर लौटे, तो मारपीट करने वाले युवक उनकी महिलाओं को भी धमकियां दे रहे थे। इस संबंध में जगजीत सिंह ने डीएसपी को लिखित शिकायत दी। महिलाओं को धमकी दे रहे आरोपी शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपी सरेआम महिलाओं को धमकी दे रहे हैं कि, आपने हमारा क्या बिगाड़ लिया, पुलिस हमारी जेब में है। धरनारत ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस और आरोपियों की मिलीभगत के चलते केवल जगतार सिंह को ही गिरफ्तार किया गया है। शेष आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत के कारण ऐसा हो रहा है और वे सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। गुरविंदर सिंह ने मामले की जांच किसी उच्च अधिकारी से निष्पक्ष रूप से करवाई जाने की मांग उठाई गई है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर कठोर सजा देने की गुहार लगाई है। उसने कहा कि आरोपी गुरदीप सिंह का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर इसकी उच्च स्तरीय जांच के लिए एफएसएल में भेजा जाए, ताकि वास्तविकता सामने आ सके। किसी भी कीमत पर ज्यादती बर्दाश्त नहीं : करनैल सिंह वही,जत्थेदार करनैल सिंह ओढ़ा ने कहा कि गरीब के साथ हो रही ज्यादती को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अगर पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं की गई तो गांव-गांव में जाकर लोगों से आग्रह कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने धरना प्रदर्शनकारियों के बीच में पहुंचे पुलिस के अधिकारियों से वार्ता में कहा कि एक युवक को बुरी तरह से चोटें पहुंचने के बावजूद भी दोषी खुलेआम घूम रहे हैं। यह कहां की इंसाफी है। उन्होंने कहा कि एक महीना के लगभग शिकायत दर्ज करवाई को हो गया पिछले 20 दिनों से लगे हैं कि पुलिस द्वारा इस पर कार्रवाई की जाए। डीएसपी ने दिया जत्थेबंदियों को आश्वासन एसएचओ देवीलाल ने कहा कि मुकदमे में से किसी भी आरोपी का नाम नहीं निकाला गया है। इस मुकदमे की तपतीश डीएसपी खुद कर रहे हैं। इस केस में कठोर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, डीएसपी योगेश ने पीड़ित परिवार के साथ आए ग्रामीण व जत्थेबंदियों को आश्वस्त किया कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। निष्पक्ष जांच की जाएगी। दोषी पाए गए लोगों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यहां देखे फोटो…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें