spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

ट्रम्प बोले- ईरान सोच रहा था मैं थक जाऊंगा:अब उन्हें डील करनी ही पड़ेगी, यूरेनियम देने पर भी प्रतिबंधों में राहत नहीं मिलेगी




अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान को लगा था कि वह बातचीत से पीछे हट जाएंगे, लेकिन अब तेहरान के पास समझौता करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। व्हाइट हाउस में कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रम्प ने कहा, “ईरान को लगा था कि वे मुझे इंतजार करवाकर थका देंगे। उन्हें लगा कि मेरे सामने मिडटर्म चुनाव हैं, लेकिन मुझे इसकी परवाह नहीं है।” उन्होंने दावा किया कि ईरान अब सिर्फ समझौता करना चाहता है। ट्रम्प ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि उनके पास कोई और विकल्प है।” ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका अभी संभावित डील से संतुष्ट नहीं है, लेकिन उसकी शर्तें माने बिना समझौता नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समझौता नहीं हुआ, तो हमें काम पूरा करना होगा। PBS न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने यह भी साफ किया कि अगर ईरान अपना हाईली एनरिच्ड यूरेनियम सौंप भी देता है, तब भी उसे अमेरिकी प्रतिबंधों में कोई राहत नहीं मिलेगी। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान की आर्थिक व्यवस्था टूट चुकी है और इंटरनेट सेवाओं की बहाली इस बात का संकेत है कि तेहरान का सख्त रुख कमजोर पड़ रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच इन दिनों युद्ध खत्म करने और परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन अब तक किसी औपचारिक समझौते की पुष्टि नहीं हुई है। पिछले 24 घंटे के 4 बड़े अपडेट्स… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles