अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ बातचीत जारी है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इसका कोई हल निकल जाएगा। लेकिन अगर बातचीत बेनतीजा रही तो अमेरिका फिर से ईरान पर हवाई हमले शुरू करेगा। एयरफोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने दावा किया, ‘पिछले 14 दिनों में ईरान को भारी नुकसान हुआ है। इसके बाद उन्होंने हमसे कहा कि हमले रोकिए और बातचीत करते हैं।’ हालांकि, ईरान ने इस दावे को खारिज कर दिया। तेहरान का कहना है कि उसने अमेरिका से बातचीत की पहल नहीं की है। ट्रम्प का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका ने फिलहाल ईरान पर हवाई हमले रोक रखे हैं। दोनों देशों के बीच मध्यस्थों के जरिए बातचीत चल रही है, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट समेत कई अहम मुद्दों पर अब भी सहमति नहीं बन सकी है। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स… 1. इराक में गैसफील्ड पर हमला, अमेरिकी ड्रोन गिराने का भी दावा: ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि उत्तरी इराक के सबसे बड़े खोर मोर गैसफील्ड पर हमला हुआ है। वहीं एरबिल के पास चार संदिग्ध ईरानी ड्रोन गिरने और पश्चिमी इराक में एक अमेरिकी ड्रोन मार गिराने का भी दावा किया गया है। 2. नेतन्याहू बोले- ट्रम्प से मुलाकात में ईरान होगा सबसे बड़ा मुद्दा: वॉशिंगटन रवाना होने से पहले नेतन्याहू ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ उनकी बातचीत का सबसे अहम मुद्दा ईरान होगा। उनका कहना है कि बैठक में इजराइल की सुरक्षा और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा होगी। 3. ईरान ने अमेरिका से बातचीत की खबरों को खारिज किया: ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि फिलहाल अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं चल रही है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि ईरान की ओर से बातचीत की पहल करने के दावे गलत हैं। 4. होर्मुज और बाब-अल-मंदेब बंद हुए तो बढ़ेगी महंगाई: एक्सपटर्स का मानना है कि अगर दोनों अहम समुद्री रास्ते बंद हुए तो तेल की कीमतें बढ़ेंगी, माल ढुलाई महंगी होगी और वैश्विक सप्लाई चेन पर असर पड़ेगा। 5. अमेरिका-ईरान तनाव घटते ही सस्ता हुआ कच्चा तेल: अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष थमने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। हालांकि, बाजार को अब भी तनाव दोबारा बढ़ने की आशंका है। ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
ट्रम्प बोले- ईरान के साथ बातचीत जारी:सफल रही तो ठीक, नहीं तो हवाई हमले फिर शुरू होंगे
