spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

टोहाना के पिंकस्टोन होटल में IPL सट्टा: 2 युवक काबू:5 फोन-करोड़ों का हिसाब मिला, गुजरात टाइटंस-केकेआर मैच पर लग रहा था दांव




फतेहाबाद जिले के टोहाना में सीआईए टीम ने शहर के मिलन चौक स्थित पिंक स्टोन होटल में आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलवाते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सूचना के आधार पर की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाजीगर मोहल्ला निवासी अश्वनी सैनी उर्फ रौनी और लक्कड़ मार्केट निवासी अनिल के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी ‘Speedy Streaming’ नामक ऐप का उपयोग कर गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच पर लोगों को अधिक पैसा कमाने का लालच देकर सट्टा लगवा रहे थे। 5 मोबाइल फोन और सट्टे के करोड़ों रुपए का हिसाब मिला सीआईए प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि पिंक स्टोन होटल में कुछ युवक क्रिकेट सट्टा चला रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद नियमानुसार अनुमति लेकर होटल के कमरा नंबर 102 में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान मौके से 5 मोबाइल फोन, सट्टे के करोड़ों के हिसाब वाले 2 रजिस्टर, एक कैलकुलेटर और एक पेन बरामद किया गया। आरोपी लैपटॉप और मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में हरियाणा सार्वजनिक जुआ निवारण अधिनियम, 2025 की धारा 3 एवं 4 के तहत मुकदमा नंबर 109/2026 दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माल-मुकदमा को थाना मालखाना में जमा करा दिया गया है। मामले की जांच जारी है। होटल संचालकों पर भी होगी कार्रवाई- एसपी शहर के लोगों ने एसपी फतेहाबाद निकिता खट्टर से मांग की है कि टोहाना में क्रिकेट मैचों के दौरान करोड़ों रुपए का सट्टा लगाया जाता है, जिससे कई युवा बर्बाद होते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को कमरे देने वाले होटल संचालकों पर भी सख्त कार्रवाई और सभी होटलों में नियमित जांच की मांग की है। टोहाना शहर के पुरानी सब्जी मंडी, वाल्मीकि चौक, अनाज मंडी, चंडीगढ़ रोड, दमकोरा रोड सहित अनेक जगहों पर क्रिकेट का सट्टा खेले जाने की सूचना है। जिसको लेकर पुलिस को विशेष अभियान चलाना चाहिए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles