Related Posts

टैटू आर्टिस्ट ने फंदा लगाकर दे दी जान



चंडीगढ़ | सेक्टर-23 स्थित एक सरकारी मकान में 26 साल के युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शगुन प्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो मोहाली में एक टैटू स्टूडियो में टैटू आर्टिस्ट के तौर पर काम करता था। सबसे पहले शगुन प्रीत को फंदे से लटके उसे बड़े भाई ने देखा जब शनिवार रात को वह घर आया। मौके पर सेक्टर-22 पुलिस चौकी इंचार्ज व सेक्टर-17 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुदेश कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को जीएमएसएच-16 अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया था। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में पता चला है कि शगुन प्रीत के पिता पंजाब पुलिस में थे लेकिन उनकी ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। इस कारण शगुन की मां को सरकारी जॉब मिली थी और सेक्टर-23 में सरकारी मकान मिला हुआ है। वह नशे का आदि था। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें