Related Posts

टीका राम गर्ल्स कॉलेज में पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण




सोनीपत | टीकाराम गर्ल्स कॉलेज के भूगोल विभाग द्वारा कॉलेज परिसर में पौधरोपण अभियान चलाकर पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्राचार्या कंचन सिधर ने विद्यार्थियों को पर्यावरण की रक्षा करने और दैनिक जीवन में सतत प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमें भावी पीढ़ियों के लिए पर्यावरण सुरक्षित रखना चाहिए। इस अवसर पर भूगोल विभाग की प्राध्यापिका डॉ. शीतल, सुश्री संगीता एवं डॉ. स्वाति भी उपस्थित रहीं। सभी ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया और हरित वातावरण बनाने का संकल्प लिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें