![]()
झज्जर के साल्हावास थाना क्षेत्र में 23 अप्रैल को योगेश की खेत में गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राहुल, शिवा निवासी बरहाना (झज्जर) और कर्म निवासी रिठाल (रोहतक) के रूप में हुई है। साल्हावास थाना प्रभारी ने बताया कि योगेश की उसके खेत में गोली मारकर हत्या की गई थी। सूचना मिलते ही साल्हावास थाना और चौकी झाड़ली पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए और परिजनों के बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि वारदात आपसी रंजिश के चलते अंजाम दी गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। मामले में अन्य पहलुओं और संभावित सहयोगियों को लेकर पूछताछ जारी है।
Source link
झज्जर हत्या केस में 3 आरोपी गिरफ्तार:खेत में गोली मारकर की थी योगेश की हत्या, आपसी रंजिश में वारदात







