![]()
झज्जर जिले में देर रात दुल्हेड़ा गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 20 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी की मौत हो गई, जबकि उसके साथ कार में सवार 3 से 4 अन्य खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और एक खिलाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना CCTV में कैद हो गई। मृतक की पहचान हिमांशु पुत्र सतीश, निवासी गांव भंडारी, जिला पानीपत के रूप में हुई है। हिमांशु की उम्र करीब 20 वर्ष थी और वह रोहतक के बहु अकबरपुर में रहकर कबड्डी की प्रैक्टिस करता था। बारात में शामिल होकर लौट रहे थे जानकारी के अनुसार, हिमांशु अपने 3-4 खिलाड़ी साथियों के साथ बहादुरगढ़ में एक बारात में शामिल होने आया था। देर रात वापस लौटते समय दुल्हेड़ा गांव के पास उनकी कार की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। 3 से 4 खिलाड़ी घायल हादसे में हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार 3 से 4 अन्य खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत होने पर उन्हें रोहतक PGI रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस कर रही जांच पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और घायलों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
झज्जर सड़क हादसे में कबड्डी खिलाड़ी की मौत:ट्रक से टकराई कार, 4 साथी प्लेयर्स घायल; बारात से लौट रहे थे







