Related Posts

झज्जर में हुई 1.40 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद:2 लाख 22 हजार 954 मीट्रिक की आवक, डीसी ने एजेंसियों को दिए उठान के निर्देश




झज्जर जिले की मंडियों में चल रही गेहूं खरीद प्रक्रिया को लेकर डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि खरीद एजेंसी गेहूं खरीद के साथ उठान और समुचित भंडारण सुनिश्चित करें। किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने गेहूं खरीद की जानकारी देते हुए बताया कि, सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। जिले की मंडियों और खरीद केंद्रों में अब तक 2 लाख 22 हजार 954 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई है, जबकि 1 लाख 40 हजार 655 मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं की खरीद की जा चुकी है। कहां कितनी आवक हुई डीसी ने बताया कि झज्जर अनाज मंडी में 62 हजार 680 मीट्रिक टन, बादली में 16 हजार 325 मीट्रिक टन, ढाकला में 13 हजार 754 मीट्रिक टन, बेरी में 47 हजार 417 मीट्रिक टन, मातनहेल में 35 हजार 76 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 19 हजार 611 मीट्रिक टन, छारा में 14 हजार 350 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 600 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 12 हजार 141 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। गेहूं खरीद के आंकडे़ इसी प्रकार खरीद के आंकड़ों के अनुसार, झज्जर मंडी में 34 हजार 993 मीट्रिक टन, बादली में 8 हजार 256 मीट्रिक टन, ढाकला में 9 हजार 791 मीट्रिक टन, बेरी में 24 हजार 532 मीट्रिक टन, मातनहेल में 27 हजार 138 मीट्रिक टन, माजरा डी में 15 हजार 717 मीट्रिक टन, छारा में 9 हजार 79 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 397 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 9 हजार 752 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई है। डीसी ने संबंधित अधिकारियों और खरीद एजेंसियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें तथा मंडियों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें।
उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड तथा हरियाणा राज्य भंडारण निगम सहित सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे खरीद के साथ-साथ उठान की प्रक्रिया भी निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित करें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें