spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

झज्जर में टिकैत के बयान पर दुष्यंत का जवाब:कुनबा एक होने पर बोले- दिग्विजय गांव जाकर बातचीत कर चुके




झज्जर में पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किसान नेता राकेश टिकैत के कुनबा एक होने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिग्विजय पहले ही चौटाला गांव जाकर इस बारे में बातचीत कर चुके हैं। लेकिन क्या यह बातचीत अभय चौटाला से भी हुई है तो इस पर दुष्यंत चौटाला अपना गोलमोल जवाब देते हुए नजर आए। झज्जर में कार्यकर्ताओं के बीच हिसार में आयोजित होने वाली छात्रहित महापंचायत का न्योता देने पहुंचे दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हाल ही में उनके साथ जो घटनाक्रम हुआ, उस पर पक्ष और विपक्ष दोनों को एक मंच पर आना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की नीति विपक्षी दलों को खत्म करने की है, जिसे समझने की जरूरत है। महापंचायत में शामिल होने का निमंत्रण दिया दुष्यंत चौटाला ने अपने चाचा अभय सिंह चौटाला को भी मीडिया के माध्यम से हिसार महापंचायत में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि यह आमंत्रण केवल खाप पंचायतों तक सीमित नहीं है, बल्कि हरियाणा के हर व्यक्ति के लिए खुला है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके समर्थन में न सिर्फ प्रदेश बल्कि अन्य राज्यों के नेताओं के भी फोन आ रहे हैं और सभी इस मामले में कार्रवाई चाहते हैं। बोले- सरकार दोषी पुलिसकर्मियों को क्लीन चिट दे रही सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद न तो मुख्यमंत्री और न ही डीजीपी का कोई बयान सामने आया है। उन्होंने मांग की कि सरकार स्पष्ट करे कि दोष पुलिस का है या फिर सरकार खुद दोषी पुलिस कर्मियों को क्लीन चिट दे रही है। दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी छात्र हितों की लड़ाई लड़ रही है और इसी का खामियाजा पार्टी व उसके नेताओं को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के विश्वविद्यालयों में एक विशेष विचारधारा को थोपने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे जेजेपी और छात्र कतई स्वीकार नहीं करेंगे। इसके अलावा उन्होंने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों के एक धड़े के भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा क्षेत्रीय पार्टियों को खत्म करने की रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समय रहते विपक्ष एकजुट नहीं हुआ, तो न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश में लोकतंत्र कमजोर हो सकता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles