Related Posts

झज्जर के स्कूल में फूड फेस्टिवल आयोजित:छात्रों ने लगाए 35 से अधिक स्टॉल; बच्चों ने खुद बनाए व्यंजन, खुद ही बेचे




झज्जर जिले में ग्रामीण आंचल के बच्चों को नई दिशा देने के उद्देश्य से गांव छारा के ग्रामीण वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बच्चों ने 35 से अधिक स्टॉल लगाए, जहां उन्होंने खुद व्यंजन तैयार किए और खुद ही उन्हें बेचा। कक्षा तीन से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्टॉल पर बच्चों ने शेफ, कैशियर और सर्वर की भूमिका निभाते हुए अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर अपनी रचनात्मकता दिखाई। स्किल डेवलपमेंट पर जोर आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों की कम्युनिकेशन स्किल्स को मजबूत करना और उनकी झिझक को दूर करना रहा। स्कूल प्रबंधन का मानना है कि हर बच्चा सरकारी नौकरी नहीं कर सकता, इसलिए उन्हें शुरुआत से ही पब्लिक डीलिंग और आत्मनिर्भरता की सीख देना जरूरी है। ग्रामीण बच्चों के लिए नई पहल ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के आयोजन कम ही देखने को मिलते हैं। ऐसे में गांव के बीच इस तरह का कैंप लगाकर बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान देना एक सराहनीय कदम माना जा रहा है। इस पहल की शुरुआत छारा स्कूल से की गई है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने की सराहना कार्यक्रम में पहुंचे अभिभावकों और ग्रामीणों ने बच्चों के आत्मविश्वास और प्रतिभा की खुलकर सराहना की। उनका कहना है कि ऐसे आयोजन बच्चों के भविष्य को नई दिशा देने में मददगार साबित होंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें