![]()
जीरकपुर के ढकोली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर फिर सवाल उठे हैं। कृष्णा एन्क्लेव में दिनदहाड़े एक महिला से सोने की चेन झपटने की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, मकान नंबर 264 के बाहर खड़ी चंपा देवी को दो मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाश अचानक पहुंचे और महिला के गले से करीब एक तोले की सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि पीड़िता को संभलने का मौका नहीं मिला। इस घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले कुछ समय से चोरी और स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना गहरी होती जा रही है। पीड़िता ने तुरंत पुलिस को दी सूचना पीड़ित महिला ने तुरंत 112 हेल्पलाइन पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। हालांकि, आरोप है कि पुलिस करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची, जिससे लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। गुस्साए स्थानीय निवासी थाने पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताया।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और उसका कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इलाके के लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा बहाल हो सके।
Source link
जीरकपुर में महिला से चेन स्नैचिंग:बाइक सवार नकाबपोश बदमाश सोने की चेन लेकर फरार, पुलिस के देरी से पहुंचने पर लोगों में गुस्सा







