spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जीरकपुर में नकली शराब सप्लाई गिरोह का भंडाफोड़:3 गिरफ्तार, 53 बोतल विदेशी शराब बरामद; सस्ती शराब महंगे ब्रांड में भरकर बेचते थे




मोहाली के जीरकपुर में एक्साइज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने नकली विदेशी शराब बनाने और सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने पाबहट क्षेत्र में छापेमारी कर तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इनके पास से नामी विदेशी ब्रांडों की नकली शराब से भरी और खाली बोतलें बरामद हुई हैं। आरोपियों की पहचान चंडीगढ़ निवासी सकुन कुमार, नकुल और अक्षय कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच करने में जुट गई है। यह कार्रवाई 3 मई 2026 को उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अमल में लाई गई। एक्साइज इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह, अशोक कुमार और सतिंदर सिंह मल्लही सहित मोहाली और लुधियाना की संयुक्त टीम ने जीरकपुर के पाबहट स्थित प्लॉट नंबर 13 (रॉयल पार्क होटल के पास) पर छापा मारा। इस ऑपरेशन की निगरानी एसी (एक्साइज) रोपड़ और लुधियाना रेंज के अधिकारियों द्वारा की जा रही थी। आरोपियों से क्या बरामद हुआ 53 भरी हुई बोतलें: इनमें मंकी शोल्डर, चिवास रीगल (12 साल), गोल्ड लेबल, हेंड्रिक्स जिन और ग्लेनलिवेट जैसे महंगे ब्रांड शामिल हैं। 61 खाली बोतलें: इन बोतलों का इस्तेमाल रीफिलिंग के लिए किया जाना था। सस्ती शराब को महंगे ब्रांड में भरने का खेल शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी सस्ती शराब को महंगे विदेशी ब्रांड की खाली बोतलों में भरकर “प्रीमियम शराब” के रूप में बेचते थे। वे करनाल के पैलेसों से खाली बोतलें खरीदते थे और चंडीगढ़ व हरियाणा से सस्ती शराब लाकर चंडीगढ़ के धनास में रीफिलिंग का काम करते थे। पहाड़ी राज्यों की क्लब पार्टियों में थी सप्लाई जांच में सामने आया है कि यह गिरोह अपने बारटेंडर संपर्कों के जरिए कसौली, कसोल, शिमला और शिवालिक पहाड़ियों के प्रसिद्ध क्लबों और पार्टियों में इस नकली शराब की सप्लाई करता था। वे अपने परिचितों और क्लबों में आने वाले ग्राहकों को असली बताकर यह शराब बेचते थे और मोटा मुनाफा कमाते थे। कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पंजाब एक्साइज एक्ट की विभिन्न धाराओं और बीएनएस (BNS) एक्ट 2023 की धारा 318(4) के तहत जीरकपुर थाने में मामला दर्ज किया है। पुलिस अब इस नेटवर्क की पूरी सप्लाई चेन को खंगाल रही है ताकि इस धंधे में शामिल अन्य बड़े चेहरों और बारटेंडर्स की पहचान की जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles