spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जींद में सड़क हादसे में 12वीं के छात्र की मौत:माता बनभौरी से कैथल लौट रहे थे; कार की टक्कर से नाले में गिरे, मौसेरा भाई घायल




जींद के बरवाला रोड पर एक सड़क हादसे में 12वीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका मौसेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भाई मोटरसाइकिल पर सवार होकर माता बनभौरी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे।
रास्ते में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया। जींद सदर थाना पुलिस ने अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कैथल के कैलरम गांव निवासी 23 वर्षीय संजय ने बताया कि वह जो जीरी खरीद-बेच का काम करते हैं। उसका मौसी का लड़का सौरभ (16 वर्ष) डोहर जिला कैथल का रहने वाला था और 12वीं कक्षा में पढ़ता था। वह गर्मियों की छुट्टियों में हमारे घर गांव कैलरम आया हुआ था। उसने बताया कि सुबह करीब 8:00 बजे हम दोनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर माता बनभौरी के मंदिर में दर्शन करने निकले थे। दोपहर करीब 1:00 बजे दर्शन करके हम जींद के लिए वापस चले। बाइक मैं चला रहा था और सौरभ पीछे बैठा था। संजय ने बताया कि जब हम बरवाला रोड पर गांव ईटल कलां से निकले, तो पीछे से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए हमारी बाइक को पीछे से सीधी टक्कर मार दी।
कार की टक्कर से उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और हम दोनों सड़क किनारे नाले में जा गिरे, जिससे हमें गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान तोड़ा दम
हादसे के बाद राहगीरों ने एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को जींद के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया। सौरभ की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे इलाज के लिए जींद के एक निजी ले गए। वहीं, संजय को भी दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में जब परिजन सौरभ को सीटी स्कैन के लिए दोबारा नागरिक अस्पताल लाए, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हांसी रोड (टैन्डरी मोड़) पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल (HC) राजवीर ने बताया कि मृतक सौरभ के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है। घायल संजय के बयान के आधार पर थाना सदर जींद में अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 281, 106 और 125(A) BNS के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles