spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जींद में आग से दो भैंस- एक गाय जिंदा जली:शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, ग्रामीणों ने की प्रशासन से मुआवजा देने की मांग




जींद जिले के रधाना गांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक किसान का भारी नुकसान हुआ। इस घटना में किसान महेंद्र चहल की दो भैंस और एक गाय जिंदा जल गईं। आग से घर का सामान और चारा भी जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार, महेंद्र चहल के मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों में पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि अंदर बंधी पशुओं को बचाने का मौका नहीं मिल पाया। फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस प्रशासन ने भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। इस अग्निकांड में किसान महेंद्र चहल का पशुधन, चारा, घरेलू सामान और अन्य आवश्यक सामग्री जलकर राख हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि महेंद्र एक छोटे किसान हैं और इस बड़े नुकसान की भरपाई उनके लिए मुश्किल होगी। गांव के लोगों ने हरियाणा सरकार और प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और पशु हानि का मुआवजा दिया जाए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles