spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जितेश मनोचा मर्डर के आरोपियों ने भागने की कोशिश की:बाथरूम के बहाने पुलिस की गाड़ी रूकवाई, भागते हुए दबोचे, एक और केस दर्ज




पंचकूला के पिंजौर में शुक्रवार को हुए व्यापारी जितेश मनोचा (42) हत्याकांड में पकड़े गए मुख्य आरोपियों ने पुलिस कस्टडी से भागने का प्रयास किया है। जिसकी पुलिस अब एक और एफआईआर दर्ज की है। पिंजौर बाजार में जब निशानदेही के लिए पुलिस आरोपियों को लेकर जा रही थी तो मुख्य आरोपी खुशदीप व मनप्रीत ने रास्ते में बाथरूम के लिए गाड़ी रूकवाई। बाथरूम के बहाने उतरे दोनों बदमाश एकदम से भागने लगे। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कुछ दी दूरी पर उन्हें पकड़ लिया। लेकिन इसी दौरान गिरने से उनके पैरों पर चोटें आई। जिनका सरकारी अस्पताल में उपचार करवाया गया। वहीं, कस्टडी से भागने के प्रयास का अब पुलिस ने एक नया केस और दर्ज किया है। जब आरोपियों को बाजार में घुमाया गया तो दोनों आरोपी लंगड़ाते हुए दिखे थे। उनके पैरों पर पटि्टयां भी बंधी हुई थी। 2 दिन के रिमांड पर आरोपी पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जिन्हें अब सोमवार को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं पुलिस ने अब एक अन्य आरोपी को भी इस केस में गिरफ्तार किया है। कार पार्किंग विवाद बना था हत्या की वजह केस के मुख्य आरोपी खुशदीप सिंह ने एक महीने पहले अपनी कार जितेश की दुकान के सामने खड़ी कर दी थी। कहासुनी के बाद जितेश ने खुशदीप से मारपीट की थी। शुक्रवार को पिंजौर की मुख्य मार्केट में जितेश मनोचा अपनी दुकान के सामने दोस्त की स्कॉर्पियो में बैठे हुए थे। इसी दौरान 6 युवक वहां पहुंचे और उन्हें जबरन गाड़ी से बाहर खींच लिया। इसके बाद जितेश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और चाकू से भी कई वार किए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। हत्या की पूरी वारदात बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। मुख्य आरोपी खुशदीप चंडीगढ़ स्थित एसडी कॉलेज में BA का स्टूडेंट है। उसके पिता खेतीबाड़ी करते हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles