spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर में 3 दिन रहेगी बिजली कट:आज सुबह 10 से 3 बजे तक 29 एरिया में नहीं आएगी बिजली, पानी स्टोर कर रखें




जालंधर में गर्मी का सीजन शुरू होती ही पावरकॉम ने रिपेयर शुरू कर दी है। इसके चलते अलग-अलग इलाकों में बिजली कट शेड्यूल किए गए हैं। लंबे कटों के चलते लोग परेशान हो रहे हैं। पावरकॉम का कहना है कि रिपेयरिंग का काम 30 अप्रैल तक चलेगा।
जालंधर में 25 अप्रैल तक बिजल कट का शेड्यूल जारी किया गया है। बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि रोजाना 4 से 5 घंटे तक कट लगेगा। विभाग का कहना है कि कट के चलते पानी की समस्या आ सकती है, इसलिए लोग पानी के शेड्यूल के हिसाब से पहले से पानी स्टोर कर रख लें।
विभाग ने बताया कि बुधवार को जालंधर में ग्रोवर कॉलोनी, एकता विहार, 120 फीट रोड, रोज पार्क, गांव ढोंगरी, गांव सिकंदरपुर, गांव लेसरीवाल, गांव जगरावा, गांव महमदपुर, गांव माधर, गांव मुरादपुर, जमील नगर, उपकार नगर, लंबा पिंड, खांबड़ां, एल्डिको ग्रीन, सतनाम अस्पताल, आबादी धर्मपुरा, आलू फार्म, बसंत विहार, मान मेडिसिटी अस्पताल, जालंधर एनक्लेव, कृष्णा कॉलोनी, आरसीएफ कॉलोनी, ग्लेनमोर ग्रीन फार्म, खांबड़ां चर्च, मॉडल टाउन, गोले मार्केट, लाडो वाली रोड के इलाके में बिजली बंद रहेगी। कल से इन इलाकों में रहेगा बिजली कट



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles